धुरंधर 2 का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म के हर किरदार की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने स्पोर्टिंग रोल निभाकर भी खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है. धुरंधर 2 में एक ऐसा कैरेक्टर है जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
दरअसल, फिल्म में रिजवान को हमजा की परछाई के तौर पर दिखाया गया है. इस रोल को मुस्तफा अहमद ने प्ले किया है. लेकिन, यहां तक पहुंचना मुस्तफा के लिए आसान नहीं था. उन्होंने कड़ी मेहनत की है. एक्टर बनने से पहले मुस्तफा पॉपुलर जिम ट्रेनर थे, उन्होंने बड़े-बड़े सेलेब्स को ट्रेनिंग दी है.
बता दें मुस्तफा अहमद अफगान मूल से ताल्लुक रखते हैं. बचपन में उन्हें डिस्लेक्सिया की समस्य़ा थी, जिसकी वजह से पढ़ने लिखने में दिक्कत होती थी. वो पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया. हमेशा से ही उनका शरीर काफी फुर्तीला रहा है.
एक महिला की हेल्प कर बदली किस्मत
वो डांस और खेल-कूद में काफी अच्छे थे. मुस्तफा ने 21 साल की उम्र में कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया और वहां के सबसे यंग टीम लीडर बन गए और अच्छी-खासी कमाई करने लगे. लेकिन, उनकी किस्मत तब बदली जब उन्होंने जिम में एक महिला की हेल्प की.
उस महिला ने उन्हें चिट्टी लिखकर बताया कि जिम की वजह से उसकी जिंदगी में फिर से खुशियां लौट आई हैं. उसके बाद मुस्तफा को महसूस हुआ कि फिटनेस ही उनका रियल वर्क है. इसके लिए उन्होंने नौकरी को छोड़ दी और उनकी फैमिली ने उनका खूब विरोध किया. मां ने उनसे बात तक करना बंद कर दिया था.
उसके बाद मुस्तफा ने दिल्ली के जनकपुरी के एक जिम में 10,000 रुपये सैलरी पर नौकरी की. वो सुबह 4 बजे उठकर जिम खोला करते थे. अपनी मेहनत और स्ट्रगल के दम पर वो एशिया के नंबर 1 ट्रेनर बन बैठे. उन्होंने महीने में 400 घंटे काम कि, 14 सेशन रोज देते थे. उनके पहले सेलिब्रिटी क्लाइंट बने ऋतिक रोशन और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ये भी पढ़ें:-‘धुरंधर 2’ में सौम्या टंडन को खली अक्षय खन्ना की कमी, बोलीं- ‘मैंने उन्हें काफी मिस किया, क्योंकि वो..’