‘अब आगे क्या होगा पता नहीं’, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच गौरव गेरा ने शेयर की 28 साल पुरानी चिट्ठी

80f770eeb21de5f95725aaf76634a8aa17742000811661372 original


आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बीच एक और कहानी लोगों का दिल छू रही है. फिल्म में मोहम्मद आलम का किरदार निभा रहे एक्टर गौरव गेरा भी इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है. हाल ही में गौरव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया.

28 साल पहले माता-पिता को भेजी थी चिट्ठी 

गौरव गेरा ने सोशल मीडिया पर अपनी दो पुरानी चिट्ठियों की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘ये खत मैंने अपने माता-पिता को 3 दिसंबर 1998 को लिखा था. मुंबई आए मुझे तब एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था. आज सोचता हूं तो ये करीब 28 साल पुरानी बात है. उस वक्त ईमेल नहीं थे, बस चिट्ठियों के जरिए बात होती थी. इसके बाद का सफर काफी लंबा रहा. टीवी, कुछ फिल्में, एड फिल्म्स, म्यूजिकल प्ले, रेडियो, फिर टिक टॉक और रील्स, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहे, लेकिन सफर खूबसूरत रहा. भगवान हमेशा मेहरबान रहे.’

इसके आगे गौरव ने लिखा, ‘अब धुरंधर के बाद आगे क्या होगा, ये तो नहीं पता. लेकिन मैं अपने 23 साल के उस गौरव यानी खुद का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिसने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और अपने मम्मी-पापा का भी, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया.’

चिट्ठियों में दिखी गौरव की सादगी

इन चिट्ठियों में उन्होंने अपने संघर्ष, उम्मीद और हालात के बारे में सच्चाई से लिखा था. उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें काम तो मिल रहा था, लेकिन पैसे नहीं आ रहे थे. सुबह वो काम की तलाश में अलग-अलग लोगों से मिलते थे और शाम को थिएटर की रिहर्सल करते थे. उन्होंने ‘मैन ऑफ ला मांचा’ नाम के म्यूजिकल प्ले का जिक्र भी किया, जिसमें काम करना उनके लिए बड़ी बात थी. साथ ही वो एक छोटे से घर में रह रहे हैं, जहां खर्च कम रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने माता-पिता से कहा कि शुरुआत में खर्च ज्यादा होगा, लेकिन वह जल्द ही सब संभाल लेंगे. अब उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके काम की सराहना कर रहे है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *