बड़े पैमाने पर बनने जा रही सोहम शाह की ‘तुम्बाड 2’, मुंबई में बसने वाली है डरावनी दुनिया

467466c158025b9c5851c8ef9c87c89117742745290091372 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपने अलग अंदाज और डरावनी कहानी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. यही वजह है कि इसे आज भी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है. अब इसका सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ बनने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही लोग इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं और अब इससे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

बड़े स्केल पर बनाया जायेगा पार्ट 2 

एक इंडिपेंडेट सोर्स के मुताबिक, इस बार मेकर्स फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. मुंबई में फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है, जो किसी शहर की तरह होगा. यह सेट करीब 7 से 8 एकड़ में फैला होगा, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का स्केल कितना बड़ा होने वाला है.

इस सीक्वल में एक बार फिर सोहम शाह अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे. हालांकि कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस बार फिल्म में डर, रहस्य और विजुअल्स पहले से ज्यादा दमदार होंगे. मेकर्स इसे और भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, ताकि दर्शकों को एक नया अनुभव मिल सके.

दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव 

बता दें, ‘तुम्बाड’ ने अपने यूनिक कॉन्सेप्ट और शानदार सिनेमैटोग्राफी के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी. दोबारा रिलीज होने पर भी इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह री-रिलीज फिल्मों में बड़ी हिट साबित हुई. अब ‘तुम्बाड 2’ को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. यह फिल्म सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जायेगा. मेकर्स इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं. ‘तुम्बाड 2’ सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक बड़े और डरावने सिनेमाई अनुभव के तौर पर सामने आने वाली है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *