रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में कितना किया कलेक्शन? मेकर्स ने खुद बताया


‘धुरंधर 2’ देखने के लिए फैंस में होड़ लगी है. फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. रणवीर सिंह ने अपने एक्शन से फैंस को दीवाना कर दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल कर रही है. अब जियो स्टूडियो ने फिल्म का 4 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है.

मेकर्स ने फिल्म का 4 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर कर दिया है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- दुनिया का बब्बर शेर. साथ ही उन्होंने लिखा कि फिल्म ने दुनियाभर में इतिहास रच दिया है.

इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस
मेकर्स ने बताया कि फिल्म ने पहले दिन 145 करोड़ (पेड प्रिव्यूज) का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 83 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 117 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 121 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 466 करोड़ रहा. 

750 करोड़ पार  रणवीर सिंह की धुरंधर 2

वहीं दुनियाभर में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ग्रॉस 761 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 211 करोड़ कमाए. वहीं इंडिया में ग्रॉस 550 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. आदित्य धर पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म बना चुके हैं. अब उनकी धुरंधर 2 ने धमाल कर दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म में फीमेल लीड में सारा अर्जुन हैं. फिल्म ने 4 दिन में ही दुनियाभर में इतिहास रच दिया है. इसमें रणवीर सिंह हमजा के रोल में नजर आए. इसी के साथ कहानी फ्लैशबैक में भी चलती है. जहां रणवीर को उनकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी के रोल में दिखाया जाता है. साथ ही बताया जाता है कि कैसे रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बने थे.

ये फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर दिसंबर 2025 में आई थी. फिल्म ने दुनियाभर में तबाही मचा दी थी. फिल्म ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *