बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 जारी, जानिए इस बार कैसा रहा छात्रों का प्रदर्शन और किसने किया टॉप


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड 12वीं  2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है. इस बार बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में 85.19  प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस बार बिहार बोर्ड में छात्राओं का प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा है जो लड़कों के मुकाबले ज्यादा है. वहीं लड़को का प्रतिशत 84.09 प्रतिशत रहा है. आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनके लिए करीब 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वहीं बिहार बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि इस बार बिहार बोर्ड कॉमर्स का रिजल्ट क्या रहा है.

ये भी पढ़ें-BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म, जानिए किस समय और कैसे देख पाएंगे नतीजे

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in,  https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2026 रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • अब यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा.

कॉमर्स स्ट्रीम में ये हैं  टॉपर्स 

इस बार बिहार बोर्ड में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार बोर्ड परीक्षा में लड़कियाें का प्रतिशत ज्यादा रहा है. कॉमर्स स्ट्रीम में भी इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. बिहार की राजधानी पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल की अदिति कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है. अदिति कुमारी को 480 अंंक मिले हैं. साथ ही उनका रिजल्ट कॉमर्स में प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा है. वहीं पटना के कमला नेहरू बालिका स्कूल की माही कुमार 476 अंको दूसरे स्थान पर रही है. अगर तीसरे स्थान की बार करें तो कॉमर्स स्ट्रीम में तीसरे स्थान पर निशिका श्री 475 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है. कॉमर्स में चौथे स्थान पर वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की  श्रेया कुमारी रही है. इन दोनों ने ही 474 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया है. कॉमर्स में पांचवें स्थान 472 अकों के साथ राजधानी पटना की ही वारिशा नौशाद और हर्षिका रही है. 

बोर्ड में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी स्टूडेंट को पास होने के लिए बोर्ड में हर विषय में कम सम कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा. आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की घोषणा भी होगी. पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और दूसरे ईनाम दिए जाएंगे. वहीं दूसरे स्थान और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को भी नकद इनाम और लैपटॉप मिलेगा.

ये भी पढ़ें-BSEB Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: दोपहर 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानिए कैसे चेक करें अपना स्कोर और क्या है ताजा अपडेट

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *