आपके शहर पर हो जाए परमाणु हमला तो कैसे बचेगी जान, जानें रेडिएशन फॉलआउट से कैसे बचा सकते हैं अपना पूरा परिवार?

ca03fd05d9a4f58d23e1441f927d004d17741644086681257 original


What To Do During A Nuclear Attack: अगर आपके शहर पर कभी परमाणु हमला हो जाए, तो घबराने के बजाय सही जानकारी और तुरंत लिए गए फैसले आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकते हैं. ऐसे हालात में सबसे बड़ा खतरा सिर्फ धमाका नहीं, बल्कि उसके बाद फैलने वाला रेडिएशन फॉलआउट होता है, जो हवा, पानी और जमीन को लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है. सबसे पहले समझना जरूरी है कि परमाणु विस्फोट के बाद छोटे-छोटे रेडियोएक्टिव कण हवा में फैल जाते हैं और धीरे-धीरे जमीन पर गिरते हैं. यही फॉलआउट सबसे ज्यादा खतरनाक होता है. इसलिए बचाव के तीन सबसे अहम तरीके हैं डिस्टेंस, शील्डिंग और टाइम . 

हमले के बाद क्या करना चाहिए?

American Red Cross की रिपोर्ट के अनुसार,  हमले की स्थिति में जितनी जल्दी हो सके किसी मजबूत इमारत के अंदर चले जाएंय अगर संभव हो तो बेसमेंट या जमीन के नीचे वाली जगह सबसे सुरक्षित मानी जाती है. अगर नीचे जाने का विकल्प न हो, तो इमारत के बीच वाले हिस्से में रहें, जहां खिड़कियां कम हों और दीवारें मोटी हों. ईंट, कंक्रीट और मोटी दीवारें रेडिएशन से बचाने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें – क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र

किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

ध्यान रखें कि बाहर की हवा सबसे ज्यादा खतरनाक होती है, इसलिए घर या शेल्टर में जाकर दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लें. पंखे, एसी या ऐसी मशीनें बंद कर दें जो बाहर की हवा अंदर लाती हैं. शुरुआती समय में रेडिएशन का स्तर सबसे ज्यादा होता है, इसलिए कम से कम 24 घंटे तक अंदर रहना जरूरी होता है, हालांकि कुछ मामलों में यह समय और भी ज्यादा हो सकता है .

बाहर होने पर क्या करें?

अगर आप हमले के समय बाहर फंस जाएं, तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं और सिर को ढक लें. किसी मजबूत चीज के पीछे छिपने की कोशिश करें. मुंह और नाक को कपड़े या मास्क से ढक लें ताकि रेडियोएक्टिव कण शरीर के अंदर न जा सकें. जैसे ही मौका मिले, तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं, क्योंकि ये कण हवा के साथ दूर-दूर तक फैल सकते हैं. अगर आप बाहर थे और फिर अंदर आए हैं, तो खुद को साफ करना भी बेहद जरूरी है. अपने कपड़े बदलें और उन्हें अलग करके पैक कर दें. नहाने का मौका मिले तो साबुन और पानी से शरीर और बाल अच्छी तरह साफ करें. इससे शरीर पर जमे खतरनाक कण काफी हद तक हट सकते हैं. 

निर्देशों का पालन करें

इस दौरान आधिकारिक निर्देशों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. रेडियो, टीवी या मोबाइल के जरिए मिलने वाली जानकारी को फॉलो करें और बिना निर्देश के बाहर न निकलें.

यह भी पढ़ें – Hair Extensions Side Effects: क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *