Rajasthan Board 10th Result 2026: बिना इंटरनेट भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. पहले जहां उम्मीद थी कि रिजल्ट 20 मार्च को आएगा, वहीं बाद में तारीख बदलकर 24 मार्च कर दी गई थी. इसलिए नतीजे आज जारी हो रहे हैं.

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट स्कूल से ही लेनी होगी. बोर्ड पहले स्कूलों को मार्कशीट भेजेगा और उसके बाद छात्र उसे प्राप्त कर सकेंगे.

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. लेकिन कई बार रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट धीमी हो जाती है या खुल ही नहीं पाती. ऐसे में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बिना इंटरनेट भी मिलेगा रिजल्ट

इसी परेशानी को देखते हुए एक आसान तरीका भी उपलब्ध है, जिससे छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. यह तरीका बहुत आसान और तेज है.

SMS से ऐसे करें चेक

SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलना होगा. मैसेज में टाइप करें: RJ10 और उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें. फिर इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके विषयवार अंक यानी हर विषय के नंबर लिखे होंगे. ये तरीका खास तौर पर उन छात्रों के लिए मददगार है जिनके पास स्मार्टफोन या अच्छा इंटरनेट कनेक्शन नहीं है.

यह भी पढ़ें –  Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *