जरुरी खबर: एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर

5b9db5868c3da1f8d57289fe13fb3cb117739884544251379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ATM Rules Change: अगले महीने से बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं. जिनका असर सीधे ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. 1 अप्रैल 2026 से एचडीएफसी बैंक समेत कई बैंकों ने कैश निकासी की लिमिट, ट्रांजैक्शन फीस और अन्य शर्तों में बदलाव करने की तैयारी की है.

ऐसे में ATM से पैसे निकालने और उससे जुड़े चार्ज पहले जैसे नहीं रहेंगे. इसलिए ग्राहकों के लिए नए नियमों को समझना जरूरी है. ताकि किसी तरह की परेशानी न हो…

एचडीएफसी बैंक ने ये बदलाव किए हैं

एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई बेस्ड एटीएम कैश विथड्रॉल को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट से जोड़ने का फैसला लिया है. यानी कि लिमिट क्रॉस करने के बाद हर एटीएम ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को एकस्ट्रा भुगतान करना होगा. नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं. 

नए नियमों के तहत तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर अतिरिक्त ATM ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये के साथ टैक्स देना होगा. HDFC Bank ने मेट्रो शहरों में मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 तय की है. जिसके बाद किए गए हर लेनदेन पर यह चार्ज लागू होगा.

PNB ने घटाई ATM निकासी सीमा

1 अप्रैल से Punjab National Bank अपने कुछ डेबिट कार्ड्स पर कैश निकालने की लिमिट कम करने जा रहा है. नए नियम के अनुसार, जहां पहले ग्राहक एक दिन में 1 लाख रुपये तक निकाल सकते थे. वहीं, अब यह सीमा घटाकर 50,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है. यह नियम चुनिंदा डेबिट कार्ड्स पर लागू होगी.

इसके अलावा, बैंक ने अपने कुछ प्रीमियम कार्ड्स की दैनिक निकासी सीमा भी घटा दी है. इन कार्ड्स से पहले 1.5 लाख रुपये तक निकाले जा सकते थे. लेकिन अब यह सीमा 75,000 रुपये कर दी गई है.

बंधन बैंक ने भी बदले ATM नियम

बंधन बैंक ने भी अपने ग्राहकों के लिए ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब ग्राहक बैंक के अपने ATM पर महीने में सिर्फ 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.

जबकि दूसरे बैंकों के ATM से यह सीमा घटाकर 3 कर दी गई है. तय लिमिट पार करने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: LPG संकट: 14.2 किलो सिलेंडर का अब कम हो जाएगा वजन! ईरान युद्ध के बीच सरकार ने उठाए कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *