बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को कॉमेडी किंग कहा जाता है. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं. अब एक बार फिर वह अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी टॉप 5 कॉमेडी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा और कितनी फिल्में हिट साबित हुईं.
गरम मसाला
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गरम मसाला’ बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 29.00 की कमाई की और हिट साबित हुई.

हेरा फेरी
‘हेरा फेरी’ एक कल्ट क्लासिक हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, और परेश रावल लीड रोल में हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.36 की कमाई की. ये फिल्म एवरेज थी. वहीं साल 2006 ने इसके सीक्वल ने धमाल मचा दिया था. हेरा फेरी का सीक्वल फिर हेरा फेरी ने ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 40.80 की कमाई की और सुपर हिट साबित हुई.

दीवाने हुए पागल
‘दीवाने हुए पागल’ एक पॉपुलर रोमांटिक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है.इस फिल्म में अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, रिमी सेन और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 15.17 करोड़ कमाई और ये फ्लॉप साबित हुई.

भागम भाग
‘भागम भाग’ एक हिट कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 40.38 की कमाई थी.
वेलकम
एक्शन-कॉमेडी फिल्म वेलकम एक हिट फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बज़मी ने किया है. अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर (मजनू भाई) और परेश रावल अभिनीत यह फिल्म अपनी कॉमेडी और डायलॉग्स लिए बेहद पॉपुलर है. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 70.15 की कमाई की.
