Dhurandhar 2 BO Day 5: पहले मंडे टेस्ट में ‘धुरंधर 2’ रही अव्वल, तोड़े सलमान खान-सनी देओल के रिकॉर्ड, 5 दिन में 500 करोड़ के हुई पार

7e20f790fe5a424c43662ac621014e9a1774288190175209 original


‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. यह फिल्म बॉलीवुड की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. सिर्फ पांच दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना धुआंधार कलेक्शन कर डाला है कि हर कोई हैरान है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर पार्ट 2 ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के त्योहारों के मौके पर रिलीज हुई और इस रिलीज विंडो का इसने भरपूर फायदा उठाया है. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ रुपये की कमाई कर दिखा दिया था कि ये फिल्म बेहद दमदार है और ये तूफान बनकर न केवल बॉक्स ऑफिस लूट लेगी बल्कि तमाम बड़े रिकॉर्ड को भी मिट्टी में मिला देगी.

 इसी के साथ 19 मार्च को, फिल्म की आधिकारिक रिलीज के दिन, आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर सक्सेस की नई इबारत लिख दी. इसके बाद  शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोडी गिरावट भी आई और इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ रुपये रहा, लेकिन वीकेंड में इसने तेजी से कमबैक किया और शनिवार को 113 करोड़ रुपये और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया.

  • अब सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को इस फिल्म ने 43.1% ऑक्यूपेंसी के साथ 65 करोड़ की कमाई की.
  • जिसमें इस फिल्म ने अकेले हिंदी वर्जन से 60 करोड़ कमाए. वहीं कन्न्ड़ का कलेक्शन 0.15 करोड़, मलयालम की कमाई भी 0.15 करोड़, तमिल का कलेक्शन 1.20 करोड़ और तेलुगु वर्जन का कारोबार 3.50 करोड़ रुपये रहा.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर 2 बनी पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
धुरंधर: द रिवेंज हर दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को इसने सभी भाषाओं को मिलाकर 65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले मंडे टेस्ट में टॉप किया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसने सलमान खान की टाइगर 3 (59.25 करोड़) से लेकर रणबीर कपूर की एनिमल (44.47 करोड़ रुपये) के परखच्चे उड़ा दिए.

पहले मंडे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)

  • धुरंधर 2- 65 करोड़
  • टाइगर 3: 59.25 करोड़
  • एनिमल: 44.47 करोड़
  • बाहुबली 2 (हिंदी): 40.25 करोड़
  • गदर 2: 38.70 करोड़
  • टाइगर ज़िंदा है: 36.54 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *