Rishi Sharma: कई बच्चे पायलट बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत वह आमतौर पर स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद करते हैं. लेकिन इस बार चर्चा एक 11 साल के बच्चे की हो रही है जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल इन दिनों कैलिफोर्निया के एक 11 साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऋषि शर्मा नाम का यह पायलट-इन-ट्रेनिंग ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंस और स्किल दिखाते हुए ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान टच एंड गो लैंडिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर चर्चा का विषय बन गए हैं.
कौन है ऋषि शर्मा?
ऋषि शर्मा 11 साल का एक बच्चा है, जिसने बहुत छोटी उम्र में ही एविएशन की दुनिया में कदम रख दिया है. जानकारी के अनुसार उन्होंने महज 7 साल की उम्र से ही फ्लाइंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. अब 11 साल की उम्र में वह टेक ऑफ से लेकर लैंडिंग तक की पूरी प्रक्रिया को समझ और सीख रहे हैं. वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर ऋषि शर्मा की ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान स्मूथ लैंडिंग के बीच कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ऋषि शर्मा के वायरल हो रहे वीडियो को इंस्ट्रक्टर अप्रूव्ड भी बताया गया है जो उनके बढ़ते एक्सपीरियंस और कॉन्फिडेंस को दिखाता है.
ऋषि शर्मा के पिता ही है फ्लाइट इंस्ट्रक्टर
आपको बता दें कि ऋषि सिर्फ सिमुलेटर तक सीमित नहीं है, बल्कि असली ट्रेनिंग फ्लाइट में हिस्सा ले रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने Van Nuys से Oxnard तक की उड़ान के दौरान नेविगेशन, एयरस्पेस मैनेजमेंट और ग्लास कॉकपिट सिस्टम को संभालने जैसे अहम पहलुओं को सीखा है. वहीं ऋषि के पिता खुद कमर्शियल पायलट और फ्लाइट इंस्ट्रक्टर है जो उनके इस सफर में उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं. उनके पिता आईटी और रियल एस्टेट प्रोफेशनल से भी जुड़े हैं और बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हैं.
ऋषि शर्मा के छोटे कदम बड़े सपने
आमतौर पर जहां ज्यादातर बच्चे 11 साल की उम्र में खेल-कूद या मोबाइल गेम्स में बिजी रहते हैं. वहीं ऋषि एविएशन की दुनिया में अपने सपनों को उड़ान दे रहे हैं. उनका यह सफर अभी शुरुआत भर माना जा रहा है, लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें कम उम्र में ही दुनिया भर में यंग पायलट के रूप में पहचान दिला दी है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI