महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा…


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bank of Baroda UPI Overdraft Facility: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नई सुविधा शुरू की है. जिसमें अब वे UPI के जरिए आसानी से ओवरड्राफ्ट का लाभ ले सकेंगी. यह सुविधा खास तौर पर स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए हैं. 

ताकि उन्हें छोटी रकम के लिए बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें. बैंक के अनुसार महिलाओं को इससे जरूरत के समय तुरंत पैसा मिल सकेगा. साथ ही महिलाओं की आर्थिक पहुंच पहले से ज्यादा आसान होगी. आइए जानते हैं, बैंक के इस नए पहल के बारे में…

ओवरड्राफ्ट की मिलेगी सुविधा

बैंक की नई सेवा के अनुसार, पात्र महिलाएं अब 5000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट इस्तेमाल कर सकती है. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए खाता धारकों को इससे बहुत मदद मिलेगी. छोटी-छोटी रकम के लिए अब उन्हें सीधे बैंक से सहायत मिल सकेगी. 

इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि, ओवरड्राफ्ट के लिए अब बैंक की लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा. बल्कि सीधे यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं या फिर इन पैसों का इस्तेमाल दूसरी जगहों पर आसानी से किया जा सकेगा. 

डिजिटल सुविधा से आसान होगा कर्ज लेना

गांवों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह पहल काफी मददगार साबित हो सकती है. क्योंकि अब उन्हें लोन लेने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे.

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस डिजिटल सुविधा से महिलाएं आसानी से लोन ले सकती है. बैंक लोन की रकम को यूपीआई ऐप में सीधे जोड़ देता है. जहां से आप आसानी से इस लोन राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं.   

महिलाओं की होगी मदद

इस नई सुविधा से महिलाओं के समय और मेहनत दोनों की बचत होगी. माना जा रहा है कि इससे महिलाओं को होने वाली आर्थिक परेशानी में कमी आएगी. साथ ही छोटे-मोटे स्वरोजगार करने वाली महिलाओं की भी मदद होगी. 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, 95 डॉलर के नीचे पहुंचे दाम; जानिए डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *