How To Keep Home Cool Without AC: AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 ‘जादुई’ तरीके


Easy Ways To Keep Your Home Cool Without AC: गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे पहले दिमाग में AC का ख्याल आता है, लेकिन घर को ठंडा रखने का मतलब सिर्फ एयर कंडीशनर चलाना ही नहीं होता.  कुछ आसान और पुराने तरीके भी हैं, जो बिना ज्यादा खर्च के घर को ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं. खास बात यह है कि ये तरीके न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं. 

क्रॉस वेंटिलेशन 

सबसे पहले बात करते हैं क्रॉस वेंटिलेशन की. इसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह घर को ठंडा रखने का बेहद आसान तरीका है. NIH रिसर्च के अनुसार,  सुबह के समय घर की विपरीत दिशा वाली खिड़कियां खोल दें, ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके और गर्म हवा बाहर निकल जाए. जैसे-जैसे दिन चढ़े और धूप तेज हो, खिड़कियां बंद कर दें ताकि गर्म हवा अंदर न आए. पंखे को खिड़की के पास लगाने से हवा का बहाव और बेहतर हो जाता है. कुछ लोग पंखे के सामने बर्फ रखकर भी तुरंत ठंडक का एहसास लेते हैं. 

इसे भी पढ़ें – Multivitamins And Ageing: क्या मल्टीविटामिन से थमेगी बढ़ती उम्र की रफ्तार? नई स्टडी में मिले चौंकाने वाले संकेत

कपड़े भी डालते हैं असर

घर के अंदर इस्तेमाल होने वाले कपड़े भी तापमान पर असर डालते हैं. गहरे रंग गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, इसलिए पर्दे, बेडशीट और कुशन कवर जैसे चीजों में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें. कॉटन और लिनेन जैसे फैब्रिक न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि गर्मी को कम महसूस कराते हैं. इससे कमरा ज्यादा ठंडा और खुला-खुला लगता है. पुराने जमाने के कुछ तरीके आज भी उतने ही कारगर हैं. जैसे मिट्टी के घड़े यानी मटके में रखा पानी स्वाभाविक रूप से ठंडा रहता है. इसके अलावा, खिड़कियों या बालकनी के पास पानी से भरे बर्तन रखने से भी वातावरण ठंडा होता है, क्योंकि पानी के वाष्पीकरण से आसपास की हवा ठंडी हो जाती है. खस की चटाई पर पानी छिड़कने से भी ठंडक के साथ एक हल्की खुशबू मिलती है, जो माहौल को सुकून भरा बना देती है.

पौधों से भी मिलता है राहत

IERE संस्था की रिपोर्ट के अनुसार,   घर में पौधे रखना भी गर्मी से राहत दिला सकता है. एलोवेरा, स्नेक प्लांट, अरेका पाम और मनी प्लांट जैसे पौधे न सिर्फ हवा को साफ करते हैं, बल्कि तापमान को भी थोड़ा कम करने में मदद करते हैं.इन्हें खिड़की या बैठने वाली जगह के पास रखने से बेहतर असर महसूस होता है.

इनका भी रखें ख्याल

इसके अलावा, रोजमर्रा की आदतों में थोड़ा बदलाव भी जरूरी है. दोपहर के समय ओवन या ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कम करें. हल्के और ढीले कपड़े पहनें, ताकि शरीर में हवा का फ्लो बना रहे. नहाने के लिए बहुत ठंडे पानी के बजाय सामान्य पानी का इस्तेमाल करें, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है. थोड़ी सी समझदारी और छोटे-छोटे बदलावों से आप बिना AC के भी अपने घर को ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं. यह न सिर्फ बिजली का खर्च बचाता है, बल्कि आपको प्राकृतिक तरीके से ठंडक का अनुभव भी देता है.

इसे भी पढ़ें-  How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *