MP Board Result 2026: इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी; इतने परसेंट छात्र पास 


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने आखिरकार कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. सुबह करीब 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ. इस साल राज्यभर में 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया था.

स्कूल शिक्षा मंत्री ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल 5वीं कक्षा में 95.14 प्रतिशत और 8वीं कक्षा में 93.83 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. खास बात यह है कि इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत बेहतर रहा है.

कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हुई थीं. परीक्षा खत्म होते ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था, जो आज जाकर खत्म हुआ.  स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, हर विषय में मिले अंक और कुल ग्रेड दी गई होती है. छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में करीब 12.76 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 8वीं में लगभग 10.92 लाख छात्रों ने परीक्षा दी.

बड़ी तैयारी के साथ हुआ मूल्यांकन

इस बार रिजल्ट समय पर जारी करने के लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही खास तैयारी की थी. राज्य भर में 322 केंद्रों को कॉपी जांचने के लिए चुना गया था. करीब 1.10 लाख शिक्षकों ने मिलकर छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं. इतनी बड़ी संख्या में कॉपियां जांचना अपने आप में एक बड़ा काम था, लेकिन समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए इसे तेजी से पूरा किया गया.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बहुत आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद ‘Result’ लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) डालें. जानकारी भरते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *