Rajasthan Class 10 Result: कैसे रहे थे पिछले रिजल्ट? जानिए राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास के 5 सालों के नतीजे


राजस्थान में पांचवी, आठवीं और दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. दरअसल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान आज दोपहर 1:00 बजे बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा. इस बार करीब 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं पांचवी, आठवीं और दसवीं तीनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 26 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड के परीक्षा दी थी. बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in  या डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. वहीं रिजल्ट की चर्चाओं के बीच ही पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि बोर्ड का रिजल्ट लगातार बेहतर होता गया है और प्रतिशत में उतार-चढ़ाव के बावजूद ऑल ओवर ट्रेंड पॉजिटिव रहा है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि राजस्थान में कक्षा दसवीं के बोर्ड के पिछले 5 साल के रिजल्ट कैसे रहे थे.  

ये भी पढ़ें-RBSE 10th Result 2026 Time: राजस्थान बोर्ड इस टाइम पर जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

राजस्थान बोर्ड 10वीं के पिछले 5 साल के नतीजे

2021 का रिजल्ट- राजस्थान बोर्ड के आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले 5 सालों में रिजल्ट में काफी बदलाव देखने को मिला है. 2021 में कोविड के चलते राजस्थान बोर्ड का पासिंग प्रतिशत 99.56 प्रतिशत रहा था. इसमें लड़कों का प्रतिशत 99.56 और लड़कियों का प्रतिशत 99.62 प्रतिशत रिजल्ट रहा था.

2022 का रिजल्ट- 2022 में राजस्थान के दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में सबसे ज्यादा गिरावट हुई थी. इस साल दसवीं बोर्ड का कुल रिजल्ट 82.89 प्रतिशत रहा रहा था. इसमें लड़कों का प्रतिशत 81.62 और लड़कियों का प्रतिशत 84.38 रहा था.

2023 का रिजल्ट- 2022 में राजस्थान के दसवीं बोर्ड रिजल्ट में गिरावट के बाद 2023 में एक बार फिर रिजल्ट में सुधार हुआ था. इस बार दसवीं बोर्ड का कुल रिजल्ट 90.59 प्रतिशत रहा था. जिसमें लड़कों का प्रतिशत 89.78 प्रतिशत और लड़कियों का 91.3 प्रतिशत रहा था.

2024 का रिजल्ट- 2024 में भी दसवीं बोर्ड का रिजल्ट कुछ ऐसा ही रहा था. 2024 में राजस्थान में दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 93.03 परसेंट रहा था. जिसमें लड़कों का प्रतिशत 92.64 था और लड़कियों का 93.46 था.

2025 का रिजल्ट-  पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत रहा.  इसमें लड़कों का प्रतिशत 93.16 था जबकि लड़कियों का प्रतिशत 94.0‌8 था. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि 2022 के बाद लगातार पास प्रतिशत में सुधार हुआ है.

राजस्थान 10वीं बोर्ड में लड़कियां रही हर साल आगे

राजस्थान की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पिछले कई वर्षों से लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. 2025 में लड़कियों का प्रतिशत 94.08 रहा था, जबकि लड़कों का 93.16 प्रतिशत रहा था. 2024 में भी लड़कियां 93.46 प्रतिशत के साथ आगे रही थी, वहीं 2023 और 2022 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Board Results 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे एक साथ होंगे जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *