‘रिस्पेक्ट चाहिए तो…’, संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश


IPL 2026 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपनी टीम को कड़ा संदेश भेजा है. उन्होंने साफ कर दिया है कि टीम को ‘रिस्पेक्ट’ लेनी है तो केवल प्लेऑफ में पहुंचना काफी नहीं है. गोयनका ने तीखे अंदाज में कहा कि टीम की सफलता का आकलन केवल निरंतरता के आधार पर नहीं बल्कि ट्रॉफी से तय होता है.

जियोस्टार के एक शो पर चर्चा करते हुए संजीव गोयनका ने कहा कि किसी भी स्पोर्ट्स टीम को पर्याप्त सम्मान तब तक नहीं मिलता जब तक वह ट्रॉफी नहीं जीत लेती. उन्होंने कहा कि LSG की टीम 2 बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन यह काफी नहीं है. गोयनका ने कहा कि टीम कभी हरती है तो कभी जीतती है, लेकिन लखनऊ को अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी है.

उन्होंने पिछले सीजन के कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डाला, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की दृष्टि से बहुत अच्छे फैसले साबित हुए. उन्होंने कहा कि टीम के ज्यादातर मेन गेंदबाज चोटिल थे, इसके बावजूद लखनऊ की टीम सीजन के पहले 6 में से चार मैच जीती थी. वहीं एडन मार्करम और मिचेल मार्श से ओपनिंग करवाने का निर्णय भी अच्छा रहा, जिससे आगे चलकर दोनों के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सीजन साबित हुआ.

गोयनका का मानना है कि इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के पास वह सबकुछ है जो एक चैंपियन टीम को चाहिए होता है. उनके अनुसार IPL 2025 में कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार सबको एकजुट होकर खेलना होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे होंगे, जिसे अपना सबसे पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना है. 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और फिर 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ खेलना है. BCCI ने अब तक IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

152 की रफ्तार वाले खतरनाक गेंदबाज की KKR में एंट्री? IPL 2026 में हर्षित राणा को किया रिप्लेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *