‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’: रणवीर सिंह ने तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण को पछाड़ा, जानें 26 मार्च का कलेक्शन

8e5f716985948eae650942a518ed137117745356096881346 original


रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं वो अब तक भी चल रहा है. इस फिल्म ने अपने आगे किसी को भी टिकने नहीं दिया है. इसी दिन रिलीज हुई तेलुगू भाषा की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को भी रणवीर सिंह की फिल्म ने धूल चटा दी है. केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तेलुगू भाषा में ही. आइये जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं. ये फिल्म रिलीज के आठवें दिन यानी 26 मार्च को भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने आज रात 8 बजे तक 35.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जिसके बाद इसका इंडिया में कुल कलेक्शन 659.49 करोड़ हो गया है. महज आठ दिनों में ये आंकड़ा बहुत अच्छा है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है. इस फिल्म ने रिलीज के साथ अच्छी खासी कमाई शुरू की थी. लेकिन फिर भी ये फिल्म अब तक 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 26 मार्च को रात 8 बजे तक 72 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिलाकर कुल कलेक्शन आठ दिनों का 66.67 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ये कलेक्शन भी पवन कल्याण की फैन फॉलोइंग के हिसाब से काफी कम है.

‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी भाषा में तो सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं. लेकिन तेलुगू भाषा में भी उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण को पटखनी दे दी है. फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक तेलुगू भाषा में आज रात 8 बजे तक 1.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. तो वहीं पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अब महज 72 लाख रुपये का कलेक्शन ही किय है. ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म ने तो तेलुगू भाषा में भी छक्के छुड़ा दिए हैं.

बता दें कि दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. जहां ‘धुरंधर 2’ कई भाषाओं में रिलीज हुई है तो वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ तेलुगू भाषा में ही रिलीज हुई है. ऐसे में इसका कलेक्शन कम ही होगा. लेकिन तेलुगू भाषा में तो इसका कलेक्शन ज्यादा ही होना चाहिए था. लेकिन रणवीर की फिल्म पवन क्लयाण की फैनफॉलोइंग को भी बॉक्स ऑफिस पर का गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *