‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में कंटेस्टेंट ने शाहरुख खान को बताया पहला प्यार, अक्षय कुमार ने किया ऐसे रिएक्ट

3a95354f052829c7ca687d8b7ca4c4181774536630925587 original


अक्षय कुमार का शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ चर्चा में बना है. शो का एक वीडियो वायरल है. शो में कंटेस्टेंट ने अक्षय के सामने शाहरुख खान को पहला प्यार बताया. फिर अक्षय ने भी इस पर रिएक्ट किया.

अक्षय कुमार ने कहा ये

कंटेस्टेंट ने अक्षय कुमार के सामने कहा, ‘मेरा पहला प्यर शाहरुख खान थे.’ इस दौरान कंटेस्टेंट अक्षय कुमार से नजरें नहीं मिलाती हैं तो अक्षय कहते हैं, ‘ये आप मुझे देखकर क्यों नहीं बोल रही हैं? शाहरुख खान बहुत ही बढ़िया एक्टर हैं. दिखने में खूबसूरत लड़का है और उसको लाइक करना कोई जुर्म नहीं है. और मेरे सामने बोलना तो बिल्कुक भी जुर्म नहीं है.’

फिर कंटेस्टेंट ने कहा कि वो उस वक्त बच्ची थीं और उन्हें पता नहीं था कि शाहरुख खान की शादी गौरी खान के साथ हो गई है. लेकिन आर्यन खान पर अब क्रश है लेकिन वो आउट ऑफ लीग है. तो अक्षय ने कहा कि लीग के बारे में तो कई नहीं जानता है. क्या पता कि आपकी शादी डोनाल्ड ट्रंप के बेटे से हो जाए.

बता दें कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. दोनों ने ही अपना करियर 90s में शुरू किया था. उन्होंने साथ में किसी फिल्म में फुल लेंथ रोल्स तो प्ले नहीं किए हैं. लेकिन दिल तो पागल है में अक्षय ने गेस्ट अपीरियंस की थी. वहीं शाहरुख खान अक्षय की हे बेबी में कैमियो करते दिखे थे.

अक्षय-शाहरुख का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार को जल्द ही फिल्म भूत बंगला में देखा जाएगा.इस हॉरर कॉमेडी को प्रियदर्शन ने बनाया है. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. अक्षय की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म में राजपाल यादव. वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू जैसे स्टार्स हैं.

वहीं शाहरुख खान की बात करें तो फिल्म किंग में दिखेंगे. किंग को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स दिखेंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *