UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है और इस बार कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं. खास बात यह है कि अब आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को OTR यानी One-Time Registration करना अनिवार्य होगा. बिना इसके आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे.

इस बार परीक्षा से जुड़ी तारीखें पहले ही घोषित कर दी गई हैं ताकि उम्मीदवार समय रहते तैयारी कर सकें. आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी और 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी. वहीं, परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय पर आवेदन कर लें.

UPTET केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि शिक्षक बनने का पहला कदम है. उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है. इसके बिना आप शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते. यही वजह है कि हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं.

OTR  क्यों जरूरी है?
इस बार सबसे बड़ा बदलाव OTR सिस्टम को लेकर आया है. OTR यानी One-Time Registration एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें उम्मीदवार को सिर्फ एक बार अपनी बेसिक जानकारी भरनी होती है. इसके बाद एक यूनिक OTR ID मिलती है, जिसका इस्तेमाल आगे सभी भर्तियों में किया जा सकता है. UPTET 2026 में आवेदन करने के लिए यह OTR ID अनिवार्य कर दी गई है. यानी बिना OTR के आप आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा पाएंगे.

यह भी पढ़ें –  EPFO Recruitment 2026: EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

योग्यता क्या होनी चाहिए?
UPTET परीक्षा में दो स्तर होते हैं Primary और Upper Primary.

  • Primary स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही उसके पास D.El.Ed या समान डिप्लोमा होना चाहिए.
  • Upper Primary स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और साथ में B.Ed या D.El.Ed की डिग्री होनी चाहिए.

कैसे करें UPTET 2026 के लिए आवेदन?

UPTET का फॉर्म भरना अब पहले से थोड़ा व्यवस्थित कर दिया गया है. सबसे पहले उम्मीदवार को OTR पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. फिर OTR ID से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा स्तर (Primary या Upper Primary) से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी. इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लेना लें.

यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *