‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’: तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन


इस समय बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का भौकाल चल रहा है. कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज सात दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. इस एक फिल्म ने कई फिल्मों के कलेक्शन को खा लिया है. इसी बीच इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई तेलुगू भाषा की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को भी इस फिल्म ने पछाड़ दिया है. आइये जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ का सातवें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में अपना भौकाल टाइट कर लिया है. ट्रेड आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन रात 8 बजे तक 33.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जिसे मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन इंडिया में ही 600 करोड़ के पार पहुंच चुका है. तो वहीं इस फिल्म का वार्ल्डवाइड कलेक्शन जल्दी ही 1000 करोड़ पर पहुंचने वाला है. ऐसे में फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने उधम मचा रखी है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का सातवें दिन का कलेक्शन
तेलुगू भाषा में बनी इस फिल्म की रिलीज को भी सात दिन हो चुके हैं. आज यानी सातवें दिन सैकनिल्क के मुताबिक रात 8 बजे तक फिल्म ने 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. जो इस फिल्म के हिसाब से और पवन कल्याण की पॉपुलैरिटी के हिसाब से काफी कम हो गया है. सातवें दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने कुल कलेक्शन 65.42 करोड़ कर लिया है. हालांकि पिछले छह दिनों में इस फिल्म ने रणवीर की फिल्म को तेलुगू भाषा में तो पछाड़ा ही है, लेकिन सातवें दिन फिल्म ऐसा ना कर सकी.

‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’
हिंदी बेल्ट में तो रणवीर सिंह की फिल्म का भौकाल हम सभी देख ही रहे हैं. लेकिन अब तो तेलुगू भाषा में भी इस फिल्म ने बवाल मचा दिया है. रिलीज के सातवें दिन सैकनिल्क के हिसाब से फिल्म ने तेलुगू भाषा में 1.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह ने पवन कल्याण को पटखनी दे दी है. ये रणवी के लिए बड़ी बात और पवन कल्याण के लिए चिंताजनक बाती है.

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई है. हालांकि हिंदी भाषा में इसका जो क्रेज है वो किसी से छिपा नहीं है. हालांकि पवन कल्याण की फिल्म को लेकर भी ऐसा ही लगा था, लेकिन ये फिल्म अब तक कुल 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *