IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम

2a145598d32fac2803057b029d421a251774460165856975 original


IPL 2026 के शुरू होने से पहले सीजन के विजेता की भविष्यवाणी हो गई है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटरों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की विजेता टीम को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की. माइकल वॉन ने कहा कि इस बार मुंबई इंडियंस ट्रॉफी उठाएगी. एक ऐसी टीम जो 2020 के बाद कभी फाइनल में नहीं पहुंची है. वहीं एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि RCB अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने में कामयाब रहेगी.

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर सबसे पहले माइकल वॉन ने कहा कि इस बार मुंबई इंडियंस ट्रॉफी उठाने वाली है. उन्होंने कहा कि MI ने कई साल से खिताब नहीं जीता है और इस बार उनकी टीम बहुत मजबूत दिखाई दे रही है. बता दें कि इस बार मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांडया कर रहे होंगे.

दूसरी ओर एलिस्टर कुक ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करेगी. उन्होंने IPL 2026 में बेंगलुरू की टीम और कोच एंडी फ्लावर पर भरोसा जताया.

जहां संजू सैमसन गए, वो टीम जीतेगी

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज फिल टफनेल ने शुरुआत में कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू IPL 2026 का खिताब जीत सकती है. मगर बाद में उन्होंने कहा कि जहां संजू सैमसन गए हैं, वही टीम यानी CSK जीतेगी. टफनेल के अनुसार सैमसन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बात करें तो उसके लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों से IPL 2026 से बाहर हो गए हैं, दूसरी ओर जोश हेजलवुड खराब फिटनेस के चलते पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 2 ऐसी टीम हैं, जिन्होंने अपना आईपीएल टाइटल डिफेंड किया है. अब RCB भी इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:

‘रिस्पेक्ट चाहिए तो…’, संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *