शादी टूटी, जिंदगी हो गई थी तहस-नहस, दिग्गज ने फिर यूं संवारा वैवाहिक जीवन, बयां किया दर्द


Saina Nehwal on Relationship: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने पिछले वर्ष उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने अपने हसबैंड परुपल्ली कश्यप से अलग होने की पुष्टि की. जुलाई 2025 में उन्होंने अलग होने की पुष्टि की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों एकबार फिर साथ आ गए थे. दोनों ने इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहा और अब भी साथ हैं.

अब दिग्गज बैडमिंटन स्टार ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने साल 2018 में शादी की थी. साइना का कहना है कि रिश्ता तभी टिक पाता है जब उसमें प्रयास, धैर्य और समझ हो. उन्होंने कहा कि रिश्ते कभी भी सीधे-सादे नहीं होते.

एनडीटीवी के अनुसार परुपल्ली कश्यप से अलग होने पर साइना नेहवाल ने कहा, “हर रिश्ते में अलग-अलग दौर आते हैं. जब दो मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग साथ आते हैं तो असहमति होना स्वाभाविक है. मगर सबसे महत्वपूर्ण बात सम्मान, समझ और समस्याओं को सुलझाने की इच्छा है.”

धैर्य बहुत जरूरी

साइना ने बताया कि रिश्ते को चलाने के लिए आपसी समझ और धैर्य बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी एक व्यक्ति का झुक जाना ही सही होता है और दूसरे का दृष्टिकोण समझना भी बहुत जरूरी होता है. साइना कहती हैं कि आज वे दोनों अपने-अपने अनुभव से सीख रहे हैं और समझ चुके हैं कि बहस को जीतने की इच्छा होना अच्छे रिश्ते की निशानी नहीं होता.

अहंकार आड़े आता है?

जब दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी से पूछा गया कि रिश्ते को लंबा चलाने की कुंजी क्या है. इसपर उन्होंने कहा कि विश्वास, सम्मान और आपसी समझ रिश्ते के सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं. उन्होंने कहा कि बहुत सारी समस्याएं वहीं खत्म हो जाती हैं जब आप बातें ईमानदारी से साझा करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें:

कितने रुपये में बिकी RCB, किसने खरीदा? IPL 2026 से पहले जानिए कैसे बेंगलुरु बनी सबसे महंगी टीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *