‘उसके साथ नाइंसाफी होगी’, बॉलीवुड में एंट्री पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तोड़ी चुप्पी

cf7eaa56d4d5ad485df285b3df0a911f17745284759151372 original


एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपुर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. जहां शाहिद अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं, वहीं मीरा भी बिना फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और स्टाइल दोनों ही फैंस को बहुत पसंद आते हैं. इसी बीच मीरा एक बार फिर चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने अपने बॉलीवुड में आने को लेकर खुलकर बात की. उनके इस बयान ने कई लोगों की अटकलों को शांत कर दिया क्योंकि अक्सर फैंस उन्हें फिल्मों में देखना चाह रहे थे.

एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं मीरा

दिल्ली में हुए टाइम्स नाउ समिट 2026 के दौरान मीरा से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी एक्टिंग करने के बारे में सोचा है? तो मीरा ने कहा कि उन्होंने कभी भी फिल्मों में आने का सपना नहीं देखा. वह एक ऐसे परिवार का हिस्सा हैं, जहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है और वह उनके काम और मेहनत की बहुत इज्जत करती हैं. इस फील्ड में काम करना आसान नहीं है, इसके लिए लगातार मेहनत, पेशेंस और स्किल की जरूरत होती है. अगर कोई इसे हल्के में लेता है, तो यह इसके साथ नाइंसाफी होगी. इसलिए वह खुद को इससे दूर रखते हुए एक दर्शक के तौर पर खुश हैं और वह किसी और काम के लिए बनी हैं.

जिम्मेदारियां किसी की पहचान को कम नहीं करतीं…

इसके अलावा मीरा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बताया कि दिल्ली से मुंबई तक का उनका सफर उन्हें बहुत कुछ सिखा गया है. हर इंसान की अपनी एक अलग पहचान होनी चाहिए और महिलाओं को अपनी हर भूमिका पर गर्व करना चाहिए. रिश्ते और जिम्मेदारियां किसी की पहचान को कम नहीं करतीं, बल्कि उसे और मजबूत बनाती हैं.

बता दें कि मीरा एक सफल एंटरप्रेन्योर और इन्फ्लुएंसर हैं. वह ‘अकाइंड’ नाम के स्किनकेयर ब्रांड की को-फाउंडर हैं और ‘धुन’ नाम का वेलनेस प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं, जहां वह हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों पर काम करती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *