JMI Admission: जामिया ने जारी किया 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस, बढ़े एग्जाम सेंटर और एडमिशन की डेट 


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. देश की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक Jamia Millia Islamia ने सत्र 2026-27 के लिए अपना नया प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है. इसके अलावा एडमिशन के लिए आवेदन करने की डेट भी बढ़ा दी गई है. करीब 150 पन्नों के इस दस्तावेज में दाखिले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी गई है कौन सा कोर्स, किस योग्यता पर, कितनी फीस, कब परीक्षा और कब तक आवेदन.

इस बार जामिया ने प्रवेश परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है. पहले जहां 8 शहरों में परीक्षा होती थी, अब यह बढ़ाकर 11 कर दी गई है. नए शहरों में जयपुर, देहरादून और किशनगंज को जोड़ा गया है. पहले से दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, श्रीनगर, कालीकट और भोपाल जैसे शहर शामिल थे. इस बदलाव से दूर-दराज के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्हें अब परीक्षा देने के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी.

विदेशी छात्रों के लिए अलग फीस

जामिया में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी छात्र भी पढ़ने आते हैं. इस बार यूनिवर्सिटी ने उनके लिए फीस में बदलाव किया है. अब फीस अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से तय की गई है, जैसे सार्क देश, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका. इससे अलग-अलग देशों के छात्रों के लिए फीस अधिक संतुलित हो सकेगी.

आवेदन की तारीख बढ़ाई गई

पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च तय की गई थी. अब इसे बढ़ाकर 2 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. यानी जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है. यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया है कि जिन कोर्स में दाखिला JEE Main, NATA, NEET, NCET और CUET के आधार पर होता है, वहां इन परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद 10 दिन तक आवेदन खुले रहेंगे. इसके अलावा FYUP कोर्स में खाली सीटों के लिए आवेदन 10 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे.

प्रॉस्पेक्टस में क्या है खास

इस 150 पन्नों के प्रॉस्पेक्टस में हर कोर्स की योग्यता, परीक्षा का तरीका, फीस, जरूरी दस्तावेज और पूरी समय-सारिणी दी गई है. छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ लें, ताकि बाद में कोई गलती न हो.

ऐसे करें आवेदन

  • जामिया की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाएं
  • 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर पढ़ें
  • ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • यदि लागू हो तो परीक्षा केंद्र चुनें
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें
  • एडमिट कार्ड जारी होने पर डाउनलोड करें
  • आवेदन की स्थिति पोर्टल पर देखते रहें
  • 2 अप्रैल 2026 से पहले फॉर्म जमा करना न भूलें

यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *