Ram Navami 2026: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष 26 मार्च और 27 मार्च दोनों दिन नवमी तिथि है. ऐसे में तिथि अनुसार आज और उदयातिथि के मुताबिक 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाई जाएगी.
रामनवमी के इस पावन अवसर पर देशभर में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं के साथ श्रद्धालु ने भगवान श्रीराम की आराधना में लीन हैं. वहीं राजनीति से लेकर मनोरंज जगत की कई हस्तियां भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई लोगों ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं.
PM Narendra Modi ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ‘देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.’
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना… pic.twitter.com/nOQzwTpfRi
— Narendra Modi (@narendramodi) March 26, 2026
Ram Nath Kovind ने भी रामनवमी की शुभकामनाएं दीं- ‘सभी देशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का त्याग, धर्मनिष्ठा और पराक्रम हमें हर परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. आइए, उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समृद्ध, आत्मनिर्भर और गरिमामय भारत के निर्माण का संकल्प लें. जय श्री राम!’
सभी देशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का त्याग, धर्मनिष्ठा और पराक्रम हमें हर परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समृद्ध, आत्मनिर्भर और गरिमामय भारत के निर्माण का संकल्प लें। जय…
— Ram Nath Kovind (@ramnathkovind) March 26, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने रामनवमी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए लिखा- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी की समस्त दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन धैर्य, त्याग, तपस्या और लोक-कल्याण का अनुपम आदर्श है. ‘रामराज्य’ की परिकल्पना हमें एक न्यायप्रिय और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती है. प्रभु श्रीराम की कृपा से प्रत्येक घर सुख, शांति और उत्तम आरोग्य से परिपूर्ण हो। मर्यादा और सत्य का यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और हर्षोल्लास लेकर आए. जय सियाराम‘
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी की समस्त दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन धैर्य, त्याग, तपस्या और लोक-कल्याण का अनुपम आदर्श है। ‘रामराज्य’ की परिकल्पना हमें एक… pic.twitter.com/F8NWJW1706
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 26, 2026
गृहमंत्री Amit Shah ने भी रामनवमी की शुभकामना देते हुए X पर लिखा है-‘रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन सत्य, धर्म और कर्त्तव्य के मार्ग पर चलने की अमूल्य प्रेरणा है. प्रभु श्री राम से सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूँ’.’
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन सत्य, धर्म और कर्त्तव्य के मार्ग पर चलने की अमूल्य प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/kUeazRHhSq— Amit Shah (@AmitShah) March 26, 2026
फिल्म अभिनेता Akshay Kumar ने भी रामनवमी की शुभकामना दी है. वे लिखते हैं- राम में मर्यादा है, राम में शक्ति है. यही जीवन की सच्ची भक्ति है. जय श्री राम
राम में मर्यादा है,
राम में शक्ति है।
यही जीवन की सच्ची भक्ति है।✨
जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/6qovFw5BfS— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 26, 2026
इसके अलावा पीयूष गोयल, बांसुरी स्वराज,कपिल मिश्रा, स्मिति ईरानी, सद्गुरु आदि कई राजनेता और मशहूर हस्तियों ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: महाअष्टमी पर PM Modi समेत कई राजनेताओं ने X पर दिया संदेश, महागौरी से की शक्ति-समृद्धि की प्रार्थना
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.