कितने रुपये में बिकी RCB, किसने खरीदा? IPL 2026 से पहले जानिए कैसे बेंगलुरु बनी सबसे महंगी टीम


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम फैंस के लिए वैसी ही रहेगी, जैसी पहले थी. विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांडया जैसे स्टार खिलाड़ी इस टीम के लिए खेलते दिखेंगे, मगर उसका मैनेजमेंट पूरी तरह बदल चुका है. RCB की टीम 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिक गई है.

आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर RCB फ्रेंचाइजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पुरुष और महिला टीमों का मालिकाना हक Diageo के पास नहीं होगा. टीम का नया मालिक कौन है, टीम कितने में बिकी, यहां जान लीजिए इस डील से जुड़ी सभी डिटेल्स.

कितने में बिकी RCB?
आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी को करीब 16,600 करोड़ रुपये में खरीदा है. वैल्यूएशन के मामले में आरसीबी, IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है. पहले इस ग्रुप को लेकर कोई चर्चा नहीं थी और करीब 8 निवेशकों ने RCB को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. 

टीम की मालिक कंपनी Diageo ने कहा था कि क्रिकेट उसके व्यवसाय का मुख्य क्षेत्र नहीं है और वह 31 मार्च 2025 तक बिक्री की प्रक्रिया को पूरी कर लेगा. 16,600 करोड़ रुपये की इस डील में लेन-देन की प्रक्रिया BCCI, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य लागू नियामक अनुमोदनों के अधीन है.

कौन है RCB का चेयरमैन?
RCB फ्रेंचाइजी का संचालन अब ऊपर दी गईं चारों कंपनियां मिलकर करेंगी. फ्रेंचाइजी के चेयरमैन आर्यमान बिरला होंगे, जो आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सन, कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन होंगे. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम करीब 15,290 करोड़ रुपये में बिकी थी, लेकिन RCB कुछ घंटों में ही उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया था. RCB आईपीएल की गत चैंपियन है और अगले सीजन में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीतना चाहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *