1000 करोड़ कमा चुकी ‘धुरंधर 2’ को लेकर आमिर खान ने किया रिएक्ट, बोले- अभी तक देखी नहीं


‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने 7 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को बहुत सराहा जा रहा है. कंगना रनौत, अल्लू अऱ्जुन, रजनीकांत, अनुपम खेर, आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की. अब एक्टर आमिर खान ने भी इस पर रिएक्ट किया है. आमिर ने बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म देखी नहीं है. लेकिन उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दी हैं.

आमिर खान ने किया रिएक्ट

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली के सेकंड पर आमिर खान ने कहा, ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. लेकिन मैं सिर्फ फिल्म की तारीफ सुन रहा हूं. पहले धुरंधर 1 और अब धुरंधर 2, दोनों फिल्मों ने जबरदस्त परफॉर्म किया है. टीम को मेरी तरफ बहुत शुभकामनाएं.’

इसी बीच आमिर खान ने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि फेस्विल में उनकी ये फिल्म स्क्रीन हो रही है. आमिर ने कहा, ‘दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में हमारी फिल्म स्क्रीन हो रही है हम बहुत खुश हैं. मेरे हिसाब से ये फेस्टिवल का पहला साल है? पहला बार हां. मैं बहुत खुश हूं कि हमारी फिल्म यहां दिखाई जाएगी. इस फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. हमें बहुत खुशी और बहुत गर्व है.’

‘धुरंधर 2’ के बारे में

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में बात करें तो ये फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे स्टार्स हैं. 4 घंटे की इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. गानों से लेकर स्टोरीटेलिंग तक सबकुछ फैंस पसंद कर रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर रही है. फिल्म ने 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *