Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? यहां जानें पूरी जानकारी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bihar School Examination Board (BSEB) जल्द ही 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे. 

रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट की फाइनल डेट और टाइम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी.बोर्ड अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी देगा.रिजल्ट हमेशा की तरह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और बाकी जरूरी आंकड़े भी बताए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटmatricbiharboard.comपर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाएं.
  • होम पेज पर “Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और बाकी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • “Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.

परीक्षा कब हुई थी?
इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच कराई गई थी. इस परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है. 

यह भी पढ़ें-  BSEB 12th Science Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट जारी, यहां देखें किसने किया टॉप

रिजल्ट के साथ क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

जब रिजल्ट जारी होगा, तब सिर्फ नंबर ही नहीं बल्कि और भी कई जरूरी जानकारी दी जाएगी,जिसमे कुल पास प्रतिशत कितना रहा,टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट,किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा लड़के और लड़कियों का रिजल्ट कैसा रहा ये सभी जानकारियां शामिल होंगी.

SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही हो या इंटरनेट स्लो हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना होता है, जैसे – BIHAR10 स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें और इसे बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा. यह तरीका खासकर उन छात्रों के लिए फायदेमंद होता है जिनके पास स्मार्टफोन या अच्छा इंटरनेट कनेक्शन नहीं है. हालांकि, SMS सेवा कभी-कभी चार्जेबल हो सकती है, इसलिए पहले इसकी जानकारी जरूर ले लें.

DigiLocker के जरिए रिजल्ट और मार्कशीट चेक करे

छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. इसके लिए आपको DigiLocker में अपना अकाउंट बनाना होगा और आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. कई बार बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सीधे मार्कशीट DigiLocker पर अपलोड कर देता है, जिससे छात्र आसानी से उसे डाउनलोड कर सकते हैंयह डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और आगे एडमिशन या अन्य कामों में इस्तेमाल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें – Bihar Board 12th Commerce Result: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट जारी, जानिए इस बार कैसा रहा छात्रों का प्रदर्शन और किसने किया टॉप

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *