अगर आप 2026 में ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो CUET UG परीक्षा आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं और अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने का सपना देखते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय पर तैयारी शुरू करें और एक मजबूत रणनीति अपनाएं.
कब होगी परीक्षा ?
CUET UG 2026 की परीक्षा आमतौर पर मई से जून के बीच आयोजित की जाती है. पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार इस बार भी संभावना है कि परीक्षा मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से तैयारी शुरू कर दें.
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
CUET परीक्षा तीन मुख्य हिस्सों में होती है, जिसमें भाषा, डोमेन सब्जेक्ट और जनरल टेस्ट शामिल हैं. इस परीक्षा का सिलेबस मुख्य रूप से NCERT कक्षा 11 और 12 पर आधारित होता है.इसलिए जिन छात्रों की बेसिक पढ़ाई मजबूत होती है, उनके लिए यह परीक्षा आसान हो जाती है.
तैयारी कैसे करें
CUET 2026 की तैयारी के लिए सबसे पहले NCERT किताबों से शुरुआत करनी चाहिए. हर चैप्टर को ध्यान से पढ़ें और उसके छोटे-छोटे नोट्स बनाएं ताकि बाद में रिवीजन आसान हो सके. इसके साथ ही हर टॉपिक के बाद उससे जुड़े MCQ जरूर हल करें, क्योंकि यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव होती है और प्रैक्टिस के बिना अच्छा स्कोर करना मुश्किल है.
यह भी पढ़ें – UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Language और General Test की तैयारी
Language सेक्शन को नजरअंदाज करना बड़ी गलती हो सकती है. इसमें अच्छा स्कोर करने के लिए रोजाना रीडिंग, वोकैब और ग्रामर की प्रैक्टिस करें. वहीं, General Test के लिए रोज थोड़ा समय निकालें और इसमें करेंट अफेयर्स, रीजनिंग और बेसिक मैथ्स पर ध्यान दें. नियमित अभ्यास से यह सेक्शन भी आसान हो जाता है.
मोक टेस्ट भी जरूरी
तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट देना बेहद जरूरी होता है. शुरुआत में आप सेक्शनल टेस्ट से शुरुआत कर सकते हैं और जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आए, फुल मॉक टेस्ट देना शुरू करें. हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करना बहुत जरूरी है, ताकि आप अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधार सकें. आखिरी समय में रिवीजन और मॉक टेस्ट ही सफलता की कुंजी साबित होते हैं.
डेली स्टडी प्लान
अगर आप रोज 3 से 4 घंटे पढ़ाई करते हैं, तो एक संतुलित टाइमटेबल बनाना जरूरी है. इसमें आप लगभग 2 घंटे डोमेन सब्जेक्ट को दें, 30 मिनट भाषा की तैयारी करें, 45 मिनट जनरल टेस्ट के लिए रखें और बाकी समय MCQ प्रैक्टिस और रिवीजन में लगाएं. इस तरह का प्लान आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगा.
यह भी पढ़ें – AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI