राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

3f01f9d0011b75ca9cd5f5fb9a8986d317746090449821296 original

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है. हर कोई रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा कई कलाकार नजर आने वाले हैं . ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन क्या किरदार निभा रहा है.

रणबीर कपूर
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे. रणबीर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

सई पल्लवी
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सई पल्लवी भी फिल्म में नजर आएंगी. वो माता सीता का किरदार निभा रही हैं.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

यश
साउथ एक्टर यश को इस फिल्म में रावण के किरदार में देखा जा सकेगा.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म में हनुमान का रोल करेंगे.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

अरुण गोविल
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

रवि दुबे 
एक्टर रवि दुबे भी फिल्म का हिस्सा हैं. वो फिल्म में  लक्ष्मण की रोल प्ले करते नजर आएंगें.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

लारा दत्ता
मशहूर एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी लारा दत्ता इस फिल्म में कैकेयी का रोल करेंगी.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें 

रकुल प्रीत सिंह
एक्टेस रकुल प्रीत सिंह को फिल्म में शूर्पणखा के किरदार में देखा जाएगा.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

काजल अग्रवाल
साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल फिल्म में मंदोदरी का रोल प्ले कर रही हैं.

राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें

इसके अलावा, सुहैल नैय्यर ‘रामायण’ में बालि के छोटे भाई और वानर राज सुग्रीव का किरदार निभा रहे हैं. कुणाल कपूर इंद्र देव के किरदार में नजर आएंगे. शीबा चड्ढा को मंथरा के किरदार में कास्ट किया गया है. एक्टर आदिनाथ कोठारे को ‘रामायण’ में भरत के किरदार में कास्ट किया गया है. कुंभकरण के लिए ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक को कास्ट किया गया है.

बता दें कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस दिवाली को रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *