Entertainment News Live: भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड, अल्लू अर्जुन को सिनेमा में हुए 23 साल


Entertainment News Live 28th March: एंटरटेनमेंट जगत की खबरों को जानने के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट रहती है. 28 मार्च को भी बॉलीवुड से लेकर साउथ और ओटीटी से टीवी जगत तक में काफी हलचल दिख रही है. जहां एक तरफ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है तो कई फिल्मों की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है. चलिए यहां आज की सारी खबरों पर नजर डालते हैं. 

धुरंधर 2 देश और दुनिया भर में रच रही इतिहास
रणवरी सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर काबिलेतारीफ परफॉर्मेंस दे रही है. रिलीज के 9वें दिन भी इस फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म की देश और दुनियाभर की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 9वें दिन, ‘धुरंधर 2’  ने 18,456 शो में 41.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 715.72 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 274.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1128.99 करोड़ हो गया है. 

करण जौहर ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने हाल ही में धुरंधर 2 देखी और इस फिल्म को देखने के बाद वे अब इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. करण ने इंस्टा पर पोस्ट कर फिल्म को रणवीर सिंह का बेस्ट काम बताया, वहीं उन्होंने आदित्य धर को भी बेहतरीन फिल्ममेकर कहा. 

‘धुरंधर 2’ के बचाव में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा
दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर बचाव किया है. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने फ़िल्म की कहानी को लेकर किए जा रहे दावों को ख़ारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “मैंने ‘धुरंधर 2’ नहीं देखी है, लेकिन मैंने ‘धुरंधर 1’ देखी है और मुझे वह फ़िल्म बहुत पसंद आई थी. मैंने तो उसके बारे में ट्वीट भी किया था.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने वे दावे पढ़े हैं, लेकिन मैं इसे ‘प्रोपेगेंडा’ नहीं कहूंग. फिल्म तो फ़िल्म होती है, उसमें मनोरंजन भी होता है और वह दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता भी रखती है.”

जननायगन की रिलीज डेट पर अपडेट
थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले ये फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में आनी थी लेकिन सेंसर से जुड़ी रुकावटों की वजह से इसकी रिलीज में देरी हो रही है. हालांकि नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म गीतू मोहनदास और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बाद रिलीज होगी. ध्रुव सर्जा की एक्शन फिल्म ‘केजी द डेविल’ 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होने वाली है, जबकि ‘टॉक्सिक’ 4 जून, 2026 को रिलीज़ होगी. इस लाइनअप की वजह से, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जना नायगन’ को जून या जुलाई तक आगे बढ़ाया जा सकता है. ऐसी भी अटकलें हैं कि यह फिल्म विजय के जन्मदिन वाले हफ्ते के आस-पास रिलीज हो सकती है.

एकता ने राजपाल को सौंपा गेम शो का विनिंग अमाउंट
‘भूत बंगला’ वाकई उन फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच, हाल ही में इसकी टीम अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में पहुंची थी. इस दौरान राजपाल यादव को सपोर्ट करने के लिए एकता कपूर ने गेम शो का विनिंग अमाउंट उन्हें सौंप दिया. 

सनी देओल की रामायण की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज़ को लेकर चल रहे ज़बरदस्त क्रेज़ बना हुआ है वहीं मिड-डे की एक रिपोर्ट मुताबिक सनी देओल अपनी एक एक्शन फिल्म के शेड्यूल को पूरा करने के बाद अप्रैल में ‘रामायण: पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे  बताया जा रहा है कि उनका लक्ष्य अप्रैल के एंज तक हनुमान के अपने किरदार की शूटिंग पूरी करना है.

हैप्पी पटेल की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म
वीर दास की पहली निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है.  स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भारत बिगनर्स के लिए नहीं है, लेकिन हैप्पी पटेल के लिए है, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस देखें, 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है.”

पिता बने यूट्यूबर अनुराग डोभाल
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी रितिका ने रामनवमी के मौके पर बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि अभी उन्होंने रिवील नहीं किया है कि बेटा हुआ है या बेटी हुई है. कुछ दिन बाद इसे रिवील किया जाएगा. हालांकि अनुराग फिलहाल अपने दोस्त के फार्महाउस पर हैं. उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार है.

चिरंजीवी ने बेटे रामचरण के बर्थडे पर किया दान
बीते दिन यानी 27 मार्च को साउथ के सुपरस्टार रामचरण ने अपना जन्मदिन मनाया. इस दिन को और भी खास बनाया उनके पिता चिरंजीवी ने. दरअसल चिरंजीवी ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर 10 लाख रुपये दान किए. उन्होंने इन पैसों से 30 गरीब बुजुर्गों को खाना खिलाया और तोहफे भी दिए. ये चिरंजीवी की प्राइज मनी थी जो उन्हें हाल ही में NTR अवॉर्ड्स में मिली थी.

‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताकर फंसी अनीत पड्डा की बहन
‘सैयारा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन भी इन दिनों काफी चर्चा में आ गई हैं. अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. लोगों ने उन्हें इस कदर खरी- खोटी सुनाई कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ही प्राइवेट कर लिया है.

‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर कियारा आडवाणी की तारीफ की
ग्राजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि उनकी इस पिल्म के लिए पहली और आखिरी पसंद कियारा आडवाणी ही थीं. उन्होंने बताया कि कियारा की स्क्रीन प्रेजेंस में कोई तो बात है, जो उन्हें बहुत पसंद है. कई बार कास्टिंग लॉजिक से नहीं बल्कि फीलिंग्स से होती है.

‘केरल स्टोरी 2’ विवाद पर अदिति भाटिया ने दिया जवाब
‘केरल स्टोरी 2’ फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने हाल ही में फिल्म को लेकर हो रहे विवाद और ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अदिति ने वेरायटी ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि उनकी जिम्मेदारी अपने किरदार के प्रति हॉनेस्ट रहने की थी. अगर आप आसपास से आ रही आवाजों के बारे में ज्यादा सोचने लगते हैं तो आप जो पोट्रे करना चाहते हैं वो नहीं कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि ये फिल्म असलियत को स्क्रीन पर लेकर आई है, जिसमें कई लोगों के अलग अलग पॉइंट ऑफ व्यू हो सकते हैं.

आमिर खान को नहीं थी रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत
आमिर खान ने हाल ही में वेरायटी ऑफ इंडिया से बातचीत में खुलासा किया है कि बचपन में उनके घर का माहौल बहुत कंजर्वेटिव था. उनके घरवाले उन्हें रोमांटिक फिल्में नहीं देखने देते थे. उन्होंने बताया कि वो जब भी अपनी मां से पूछते थे कि वो फिल्म देख सकते हैं? तो उन्हें जवाब मिलता था कि ‘हां देख सकते हो लेकिन रोमांटिक फिल्म नहीं होना चाहिए.’

भूषण कुमार ने की रणवीर सिंह और आदित्य धर को नेशनल अवॉर्ड देने की बात
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सुनामी हम देख ही रहे हैं. इस फिल्म की और फिल्म के हर एक किरदार की जितनी तारीफ की जा रही है वो कम ही है. अब हाल ही में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने भी फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए.

अल्लू अर्जुन को सिनेमा में हुए 23 साल
‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा में 23 साल पूरे कर लिए हैं. एक्टर ने इसकी खुशी फैंस के साथ शेयर की. उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन को एक खास ट्रिब्यूट दिया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए टीम ने लिखा, ‘एक सफर जिसे पैशन, डेडिकेशन और कॉन्सटेंट इवोल्यूशन से शेप दिया गया. मेमोरेबल परफॉर्मेंस से लेकर स्टाइल से बैंचमार्क सेट करने तक, डांस और एक्टिंग, से उन्होंने लाखों लोगों को इंस्पायर किया है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *