Entertainment News Live Update: 9वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़, ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर की रिलीज पर बड़ा अपडेट


Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड से लेकर टीवी और ओटीटी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है. यहां हम आज आपको  धुरंधर के 9वें दिन के कलेक्शन से लेकर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर और हैवान की रिलीज डेट के साथ ही रणबीर कपूर की रामायण से जुड़ी हर अपडेट की जानकारी दे रहे हैं. 

धुरंधर 2 के 9वें दिन का कलेक्शन
बता दें कि धुरंधर 2 ने रिलीज के 8 वें दिन 49.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका 8 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ हो गया है. वहीं  विदेशों में, फिल्म ने कुल 261.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,067.24 करोड़ हो गया है. वहीं 9वें दिन भी ये फिल्म फुल स्पीड से कलेक्शन कर रही है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 9वें दिन दोपहर 11 बजे तक 2.74 करोड़ कमाए हैं.
  • सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.4 फीसदी दर्ज की जा रही है.
  • रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे, उम्मीद है कि ये घरेलू बाजार में आज 700 करोड़ की नेट कमाई कर लेगी. 

भूल बंगला का ट्रेलर रिलीज डेट  पर बड़ा अपडेट
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी  की भूत बंगला को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहींइस हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के ट्रेलर को 30 मार्च को रिलीज किया जा सकता है. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल सहित कई कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. 

Entertainment News Live Update: 9वें दिन 'धुरंधर 2' ने 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़, 'भूत बंगला' के ट्रेलर की रिलीज पर बड़ा अपडेट

रामायण को लेकर मेकर्स ने की बड़ी अनाउंसमेंट
बता दें कि रणबीर कपूर की मच अवेटेड नितेश तिवारी निर्देशित रामायण का भी फैंस में काफी बज बना हुआ है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर नामिक मल्होत्रा ने राम नवमी के मौके पर फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है. जिसके मुताबिक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से राम की पहली झलक रिलीज की जाएगी. बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. वहीं यश रावण के रोल में और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे. 

Entertainment News Live Update: 9वें दिन 'धुरंधर 2' ने 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़, 'भूत बंगला' के ट्रेलर की रिलीज पर बड़ा अपडेट

हैवान कब होगी रिलीज? 
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में ज़ोर-शोर से लगे हुए हैं. इस पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी ने हाल ही में अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स – ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3′ के बारे में भी बात की.’स्क्रीन’ के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान, इस जोड़ी से ‘हैवान’ की संभावित रिलीज़ डेट के बारे में पूछा गया।.इस पर जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, “यह फ़िल्म (भूत बंगला) रिलीज़ होने के लगभग 90 दिनों के अंदर रिलीज़ होगी,” इसमें आगे जोड़ते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “अगस्त के आस-पास…” ‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे. यह एक ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 

Entertainment News Live Update: 9वें दिन 'धुरंधर 2' ने 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़, 'भूत बंगला' के ट्रेलर की रिलीज पर बड़ा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *