‘हमेशा बचपन को जिंदा रखना’, बेटे रेहान के बर्थडे पर ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने किया इमोशनल पोस्ट


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों के छोटे बेटे रेहान ने 28 मार्च को अपना 20वां जन्मदिन मनाया, जिसे परिवार ने बहुत खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर ऋतिक और सुजैन दोनों ने अपने बेटे के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ऋतिक ने बेटे को दी जिंदगी की सीख

ऋतिक रोशन ने अपने दोनों बेटों रेहान और हृदान के साथ बिताए कुछ पुराने पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया. साथ ही एक लंबा नोट लिखा कि ‘बड़ा होना सिर्फ जिम्मेदार बनना नहीं है, बल्कि जिंदगी में खुशी और बचपन को भी जिंदा रखना जरूरी है. इंसान को इतना मजबूत और समझदार बनना चाहिए कि वो जिंदगी की जिम्मेदारियां निभाते हुए भी खुलकर हंस सके और खुश रह सके.’

सुजैन ने भी शेयर किया वीडियो

वहीं दूसरी ओर, सुजैन खान ने भी अपने बेटे के बचपन की यादों से भरा एक वीडियो शेयर किया और उसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया. उन्होंने लिखा कि ‘मां बनने से बड़ी खुशी कोई नहीं होती और अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचते देख उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है.’ इस पोस्ट पर ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी दिल वाले इमोजी से अपना प्यार लुटाया.

हमेशा बचपन को जिंदा रखना', बेटे रेहान के बर्थडे पर ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने किया इमोशनल पोस्ट

कैसा है रितिक और सुजैन का रिश्ता?

बता दें, ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी. उनके दो बेटे हैं रेहान और हृदान. हालांकि, शादी के करीब 14 साल बाद दोनों ने 2014 में अलग होने का फैसला लिया. अलग होने के बावजूद दोनों आज भी अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं. ऋतिक जहां इस समय सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं, वहीं सुजैन खान, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. इसके बावजूद दोनों के बीच एक दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है और वो अपने बच्चों के लिए हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *