‘धुरंधर 2’ vs साउथ: पवन कल्याण पर तेलुगू में भी भारी पड़े रणवीर सिंह, जानें 29 मार्च का कलेक्शन

8a0d076d7f424e5b5188e9739429cc6c17747958419231346 original


बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की ऐसी सुनामी आई कि ये हर एक फिल्म को ले डूबी. इस फिल्म के साथ रिलीज हुई कई फिल्में इसकी चपेट में आ गईं और उनका बॉक्स ऑफिस पर टिकना भी मुश्किल हो गया. इस फइल्म के साथ कई साउथ इंडियन फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनका अब नामो-निशान ढूंढ पाना भी मुश्किल हैं. हालांकि अपनी- अपनी रीजनल भाषा में ये फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही हैं. आइये जानते हैं इन सभी फिल्मों का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स 11वें दिन ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई की है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सालों पुराने कई रिकॉर्ड्स तक तोड़ डाले हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन रात 8 बजे तक 59.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसे मिलाकर इस फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 838.39 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि इसमें अलग- अलग भाषाओं के आंकड़े शामिल हैं.

‘उस्ताद भगत सिंह’ 11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पवन कल्याण की तेलुगू भाषा की ये फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है. इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन रात 8 बजे तक सैकनिल्क के मुताबिक 88 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है. इस फिल्म का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से लाखों में ही सिमटकर रह गया है. बीते दिन भी इस फिल्म ने 86 लाख रुपये की ही कमाई की थी.

‘यूथ’ 11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल भाषा की ये फिल्म वैसे देखा जाए तो काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. लेकिन फिर भी तमिल भाषा में ‘धुरंधर 2’ भी इसे कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक रात 8 बजे तक 2.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिलाकर फिल्म का 11 दिन का कुल कलेक्शन अब तक 35.14 करोड़ हो चुका है.

‘आड़ू 3’ 11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मलयालम फैंस के लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक रात 8 बजे तक नेट 2 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 42.36 करोड़ रुपये हो गया है. वैसे मलयालम भाषा में ये फिल्म बहुत अच्छा काम कर रही है. इसने तो ‘धुरंधर 2’ को भी पछाड़ दिया है लेकिन मलयालम भाषा में ही.

‘धुरंधर 2’ vs साउथ
ओवरऑल कलेक्शन देखा जाए तो इन तीनों ही फिल्मों पर ‘धुरंधर 2’ ही भारी है. क्योंकि रणवीर सिंह की ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है. वहीं बात करें इनकी रीजनल लैंग्वेज के बारे में तो तेलुगू भाषा में तो ‘धुरंधर 2’ ही ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर भारी पड़ रही है. हालांकि अन्य दो भाषाओं तमिल और मलयालम में दोनों रीजनल फिल्मों का पलड़ा भारी है. ‘धुरंधर 2’ ने तमिल भाषा में सैकनिल्क के मुताबिक अब तक 1.14 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो काफी अच्छा है. तो वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने अब तक 2.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ इसके आसपास भी नहीं है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *