‘रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी’, भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड

b68072b0cc838ee664d12a364d779b8a17747199108941346 original


‘धुरंधर 2’ फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये एक ऐसी फिल्म है जिसकी बारे अब तक भी चर्चा हो रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है. ना केवल फिल्म बल्कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की भी बराबरी से तारीफें हो रही हैं. अब हाल ही में टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार ने इस फिल्म के बारे में बात की है. उन्होंने आदित्य धर और रणवीर सिंह की भर भरकर तारीफ की है.

भूषण कुमार ने की नेशनल अवॉर्ड की मांग
भूषण कुमार ने हाल ही में फरिदून शहरयार के साथ बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है. साथ ही साथ उन्होंने रणवीर सिंह और आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की. ना केवल तारीफ की बल्कि उन्होंने कहा है कि इसके लिए रणवीर सिंह और आदित्य धर दोनों को भी नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए. इसके अलावा भूषण कुमार ने इस दौरान फिल्म के कुछ भावुक कर देने वाले पलों के बारे में भी बताया.

रणवीर सिंह हैं बेदाग एक्टर
उन्होंने कहा कि, ‘रणवीर सिंह एक प्रभावशाली और बेदाग एक्टर हैं. जिस तरह से उन्होंने फिल्म में अपीन भावनाओं को आंखों से व्यक्ति किया है, वो बहुत ही इम्प्रेसिव है. वो काफी इमोशनल और डेडिकेटेड एक्टर हैं. ‘ उन्होंने एक्टर और डायरेक्टर की बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘एक एक्टर को हमेशा ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उस भावना को बाहर निकाल सके, जो उसे सामने ला सके और कह सके कि हां, ये ब्रिलिंयंट है.’

रणवीर सिंह में है आग
भूषण कुमार इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह में हमेशा से ही एक आग रही है. वो हमेशा ही ऐसी दमदार भूमिका का इंतजार करते आए हैं. वो चाहते थे कि उनके अंदर का एक्टर बाहर निकले. इसके बाद भूषण ने ये भी कहा कि वो रणवीर के लिए बहुत खुश हैं और उन्होंने दोनों ही पार्ट्स में बहुत शानदार काम किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *