RCB vs SRH Full Highlights: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; सिर्फ 94 गेंद में 202 रन चेज


विराट कोहली 38 गेंद में नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल 26 गेंद में 61 रन की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 201 रन बनाए थे. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. इस तरह आरसीबी ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया. ईशान किशन कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच हार गए. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया. मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201/9 रन बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में 203/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाली. टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69* रन स्कोर किए. इस दौरान हैदराबाद के लिए डेविन पेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. 

हेड टू हेड आंकड़े 

आरसीबी और हैदराबाद के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में हैदराबाद ने बढ़त हासिल करते हुए 13 में जीत हासिल की है. वहीं आरसीबी ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. हेड टू हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी दिख रहा है. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *