UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देशभर के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी और जरूरी चेतावनी सामने आई है. कॉलेज में दाखिले का समय आते ही कई संस्थान बड़े-बड़े दावे करने लगते हैं, लेकिन हर चमकती चीज सोना नहीं होती. इसी बात को साफ करते हुए University Grants Commission ने सख्त शब्दों में लोगों को आगाह किया है कि वे राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित Rajeev Gandhi Institute of Technology and Management में प्रवेश न लें. यूजीसी ने इस संस्थान को फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया है.

यूजीसी की सख्त चेतावनी

आयोग ने कहा है कि यह संस्थान यूजीसी अधिनियम 1956 की धारा 2(एफ) और धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है. यानी इसे डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है. यहां से अब तक जारी की गई डिग्रियां न तो आगे की पढ़ाई में मान्य होंगी और न ही सरकारी नौकरी में काम आएंगी. यूजीसी ने अभिभावकों, छात्रों और आम लोगों से अपील की है कि ऐसे “खुद से बने” संस्थानों से दूर रहें.

पहले भी जारी हो चुका है नोटिस

फरवरी 2026 में भी यूजीसी ने एक नोटिस जारी कर इस संस्थान का नाम फर्जी सूची में डाला था. इसके बाद अब फिर से चेतावनी दी गई है, ताकि कोई छात्र गलती से भी यहां दाखिला न ले. यूजीसी, जो केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है, समय-समय पर ऐसी सूची जारी कर लोगों को सचेत करता है.

यह भी पढ़ें –  UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन

राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट

दिल्ली
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS)
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली
वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, संजय एन्क्लेव
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर

हरियाणा
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
राजस्थान
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी (अलवर)

उत्तर प्रदेश
गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग (इलाहाबाद)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

झारखंड
दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची

आंध्र प्रदेश
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम

अरुणाचल प्रदेश
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन

पश्चिम बंगाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, डायमंड हार्बर रोड

महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

पुडुचेरी
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी

यह भी पढ़ें –  AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *