रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है. ये फिल्म कलेक्शन के मामले में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़े ही जा रही है. तो वहीं इस फइल्म की तारीफ करने का मौका भी कोई हाथ से जाने नहीं दे रहा है. वहीं अब हाल ही में पीयूष मिश्रा ने भी धुरंधर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इस पइल्म को असली सिनेमा बताया है. साथ ही साथ उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने पर भी आपत्ति जताई है.
क्या बोले पीयूष मिश्रा?
दरअसल हाल ही में पीयूष मिश्रा दिल्ली में आयोजित हो रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान जब धुरंधप फिल्म को लेकर डिस्कशन हुआ, तब उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने पर उसका बचाव किया. पीयूष ने कहा, ‘प्रोपेगेंडा और सिनेमा के बीच एक बारीक सी लाइन होती है. उदाहरण के लिए धुरंधर को ही ले लीजिए. इसका स्क्रीनप्ले बहुत ही शानदार है. इसे ही हम असली सिनेमा कहते हैं. मुझे बहुत धुरंधर पसंद आई. आप उसे प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं कह सकते. ये एक सिंपल सी फिल्म है.’
‘धुरंधर 2’ की कई लोगों ने की है तारीफ
वैसे पीयूष मिश्रा से पहले कई ऐसे सेलेब्स और सिनेमा के दिग्गज हैं जिन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. हाल ही में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने भी इस फिल्म की तारीफ की और साथ ही साथ रणवीर सिंह के काम के लिए और आदित्य धर के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड देने की मांग भी की है. इसके अलावा रामचरण, ऋषभ शेट्टी, एसएस राजामौली, करण जौहर, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार जैसे सितारों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है.
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आए. उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी भी फिल्म में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तो वहीं इंडिया में फिल्म ने 800 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.