हनी सिंह ने साथ स्टेज पर सौंदर्या शर्मा ने किया वाइल्ड डांस, लोग बोले-‘ये कितनी छपरी लग रही है’

7265d3c5e4831b21d02d76f39ba98c7c1774789362477771 original


बिग बॉस 16 से पॉपुलैरिटी बटोरने वाली सौंदर्या शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) भी रह चुकी हैं. उन्होंने रांची डायरीज से 2017 में इंडस्ट्री में कदम रखा था.शनिवार को हनी सिंह ने माई स्टोरी-इंडिया चैप्टर टूर के दौरान मुंबई में परफॉर्म किया था, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

इसी में से एक वीडियो वो भी है जिसमें सौंदर्या शर्मा बहुत ही ज्यादा वाइल्ड परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं.सौंदर्या की वीडियो को देख लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं.सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें सौंदर्या को हाउसफुल 5 के सॉन्ग लाल परी पर डांस करते हुए देखा जा रहा है.

सौंदर्या को लोगों ने बताया छपरी

मालूम हो इस गाने के बोल को अल्फाज और हनी सिंह ने लिखे हैं. वहीं, सिमर कौर और हनी सिंह दोनों ने इसे मिलकर गाया है.सौंदर्या और हनी सिंह दोनों को एक साथ स्टेज पर देख फैंस ने कहा-दोनों फायर दिख रहे हैं स्टेज पर. दूसरे यूजर ने लिखा-ये कितनी छपरी लग रही है.

वहीं, एक यूजर ने पूछा-ये कैसा डांस कर रही है. एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- ये बार डांसर जैसा डांस क्यों कर रही है. वहीं, एक यूजर ने लिखा-कहां तो ये डॉक्टर बन रही थी और अब ये डांस.वहीं, कुछ ने लिखा कि नए जमाने का नचनिया डांस.

बता दें हाल ही में हनी सिंह ने दिल्ली में भी कॉन्सर्ट किया था, जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी.फैंस को हनी सिंह के कॉन्सर्ट में तब सरप्राइज मिला जब पॉपुलर डांसर Lauren Gottlieb पहुंच गईं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया.लॉरेन ने अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया. उनके एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस को लोगों ने काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें:-Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह की एंट्री? विलेन बन मचाएंगे धमाल!

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *