फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. फिल्म की सफलता के बीच एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का बहुत ख्याल रखते थे, खासकर उस समय जब वो प्रेग्नेंट थीं. इस खुलासे ने फैंस के बीच उनकी इमेज को और भी मजबूत बना दिया है.
शूटिंग के बीच दीपिका के लिए समय निकलते थे रणवीर
फिल्म में यासिर का किरदार निभाने वाले अभय अरोड़ा ने मिर्ची प्लस के साथ एक इंटरव्यू में रणवीर को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि शूटिंग के समय रणवीर कितने भी बिजी क्यों न हों, वो अपनी फैमिली को कभी नजरअंदाज नहीं करते थे. वो कोशिश करते थे कि शूट के बीच कुछ दिन का ब्रेक निकाल सकें, ताकि वो वापस जाकर दीपिका के साथ समय बिता सकें. अभय के मुताबिक, रणवीर जिस तरह अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है. इस बीच एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे पति की भूमिका भी पूरी ईमानदारी से निभा रहे थे.
दीपिका और रणवीर का वर्कफ्रंट
बता दें, रणवीर और दीपिका बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. साल 2018 में शादी के बाद दोनों हमेशा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. साल 2024 में उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी. वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. वहीं रणवीर जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आ सकते हैं. दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी. अपने काम के साथ दोनों ही अपने निजी जीवन को अच्छे से संभाल रहे है.