बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं. इस जोड़ी ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है. सोनम और आनंद पहले से एक बेटे वायु के पेरेंट्स हैं और अब दूसरी बार भी वे बेटे के ही मात-पिता बने हैं. इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने पेरेंट्स
रविवार को सोनम और आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी. उस नोट में लिखा था, “बेहद शुक्रगुज़ारी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है, और उसके आने से हमारे दिल भी सबसे खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं.”
नोट में आगे लिखा था, “वायु अपने छोटे भाई का वेलकम करके बहुत खुश है, और हम इस अनमोल नई ज़िंदगी के लिए खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और प्यार से भर दिया है. सोनम और आनंद चार लोगों के परिवार के तौर पर अपनी ज़िंदगी का यह खूबसूरत नया सफ़र शुरू करने के लिए बहुत शुक्रगुज़ार हैं.”
फैंस और सेलेब्स दे रहे सोनम-आनंद को बधाई
सोनम और आनंद के दूसरी बार बेटे के पेरेंट्स बनने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. परिणीति चोपड़ा से करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स ने इस जोड़े को बधाई दी और न्यू बॉर्न बेबी पर अपना आशीर्वाद बरसाया. फैंस भी सोनम और आनंद को बेटे के जन्म पर बधाई दे रहे हैं.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बारे में
सोनम की मुलाक़ात आनंद से 2015 में फ़िल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी. उन्होंने बताया कि हालांकि उनके दोस्त उन्हें आनंद के किसी दोस्त के साथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी बातचीत आनंद से ही ज़्यादा होने लगी. दो हफ्ते तक मैसेज पर बात करने के बाद, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. 2018 में, इस जोड़े ने एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली थी.
2022 में, सोनम और आनंद ने अपने बड़े बेटे, वायु का वेलकम किया था. नवंबर 2025 में, इस अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करके बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इस साल फरवरी में, सोनम और आनंद ने मुंबई स्थित अपने घर पर सितारों से सजी एक शानदार ‘बेबी शावर’ पार्टी होस्ट की थी. अब ये जोड़ी दूसरी बार भी बेटे की पेरेंट्स बनी है.