हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस

FASTag annual pass hike: अगर आप भी उन राहगीरों में से हैं, जिनका हाईवे से अकसर आना-जाना होता है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नए वित्त वर्ष (2026-27) के लिए FASTag का सालाना फीस बढ़ाने जा रही है.

1 अप्रैल, 2026 से FASTag एनुअल पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी है. यानी कि कीमत में 75 रुपये (लगभग 2.5 परसेंट) की बढ़ोतरी की गई है.  FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिना कैश के सफर करने की सुविधा देता है. यह एनुअल पास अकसर सफर करने वालों के लिए एक प्रीपेड ऑप्शन है, जिससे यूजर्स एक बार पेमेंट करके बिना किसी रुकावट के टोल से गुजर सकते हैं.

एनुअल पास कब तक रहेगा वैलिड?

यह एनुअल पास 1 साल के लिए या 200 टोल क्रॉसिंग (जो भी पहले हो) के लिए वैध होगा. 200 ट्रिप पूरे होने के बाद पास अपने आप सामान्य FASTag (Pay-per-use) में बदल जाएगा. इसे आपको फिर दोबारा से एक्टिव कराना होगा. फीस की रकम में भले ही मामूली बढ़ोतरी की गई है, लेकिन यह उन यूजर्स के लिए अहम है, जो अकसर हाईवे पर सफर करते हैं.

इस बीच, जो लोग अपना एनुअल पास खरीदना या रिन्यू करवाना चाहते हैं, वे नई दरें लागू होने से पहले अभी भी मौजूदा कीमत पर ऐसा कर सकते हैं. FASTag एनुअल के कई फायदे हैं- बिना किसी परेशानी के टोल पेमेंट, टोल प्लाजा पर इंतजार का कम समय और अक्सर सफर करने वालों के लिए किफायती सफर.

कौन-कौन करते सकते हैं इस्तेमाल?

एनुअल पास का इस्तेमाल प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इसका कवरेज सीमित है. यानी कि यह देशभर के लगभग 1,150 टोल प्लाजा (National Highways और Expressways) पर मान्य है. स्टेट हाईवे या प्राइवेट टोल रोड पर यह काम नहीं करेगा.

एनुअल पास को रिन्यू या एक्टिवेट कैसे करें?

सबसे पहले Rajmarg Yatra App को इंस्टॉल करें या NHAI की वेबसाइट पर जाएं

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और उस पर आए OTP से लॉगिन करें

’Annual Toll Pass’ का ऑप्शन चुनें और अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) डालें

UPI/डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से 3000 रुपये (31 मार्च तक) का भुगतान करें

पेमेंट करने के लगभग 2 घंटे के भीतर आपका FASTag एक्टिव हो जाएगा

ये भी पढ़ें:

LPG Cylinder price from 1st April: क्या 1 अप्रैल से और महंगा हो जाएगा LPG सिलेंडर? ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई टेंशन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *