Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसके साथ ही बोर्ड ने टॉप 10 मेधा सूची भी जारी की है, जिसमें इस बार कुल 139 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है. इन टॉपर विद्यार्थियों में 57 छात्राएं भी शामिल हैं, जो यह दिखाता है कि लड़कियां इस साल भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. नतीजे छात्र आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.

इस बार परीक्षा में कुल 15,10,928 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 7,84,871 छात्राएं और 7,26,057 छात्र शामिल थे. पास होने वाले विद्यार्थियों की श्रेणियों के अनुसार, प्रथम श्रेणी में 4,43,723 विद्यार्थी सफल हुए, जिनमें 2,34,501 छात्र और 2,09,222 छात्राएं थीं. द्वितीय श्रेणी में कुल 4,75,511 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें छात्र-2,25,011 और छात्राएं-2,50,500 थीं. तृतीय श्रेणी में 3,03,103 विद्यार्थी पास हुए, जिसमें छात्र-1,35,676 और छात्राएं-1,67,427 शामिल हैं. इसके अलावा पास श्रेणी में 13,406 विद्यार्थी सफल हुए. इस साल कुल पास प्रतिशत 81.79 फीसदी रहा. आइए पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड जानते हैं…

इस साल के टॉपर्स

इस साल के परिणाम में टॉप करने वाली छात्राओं में सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही, वैशाली की सबरीन परवीन शामिल हैं. दोनों ने 492 अंक हासिल कर 98.4% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है.  इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा है. टॉप 10 मेधा सूची में 57 छात्राओं का नाम शामिल है

बीते पांच साल का प्रदर्शन

पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा का परिणाम लगभग 80 प्रतिशत के आसपास रहा है. वर्ष 2025 में उत्तीर्णता 82.11% रही थी, जबकि 2024 में यह 82.91% थी. 2023 में यह 81.04% पर रही, और 2022 में पास प्रतिशत 79.88% दर्ज किया गया. 2021 में यह थोड़ा कम होकर 78.17% रहा था.

रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  1. सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट Bihar School Examination Board के पोर्टल results.biharboardonline.com पर जाएं.
  2. होम पेज पर “BSEB Matric Result 2026” का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा. यहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर सही-सही भरना होगा.
  4. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं.
  5. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लेना न भूलें.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Result DigiLocker: डिजिलॉकर से सेकेंडों में पाएं बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट देखना बेहद आसान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *