Dhurandhar 2 BO Day 11 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में खतरनाक कलेक्शन, 11वें दिन बन गई चौथी सबसे बड़ी फिल्म, अब इन तीन फिल्मों का करेगी शिकार!


रणवीर सिंह के लिए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है. उन्होंने साल की शुरुआत दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस के साथ की, और पहले भाग का क्रेज अभी कम भी नहीं हुआ था कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ से सबको अपनी ओर खींच लिया.  शुरू से ही, दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफ़िस पर ‘धुरंधर 1’ के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, और ठीक वैसा ही हुआ भी. बॉक्स ऑफ़िस पर 11 दिनों की सफल दौड़ के बाद, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ‘धुरंधर 1’ की कमाई को मात दे दी है.

 भारत में 846.87 करोड़ रुपये के नेट बिज़नेस के साथ, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. सिर्फ़ इतना ही नहीं,  वर्ल्डवाइड भी इस फ़िल्म ने बड़ा कमाल कर दिखाया है. जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 11 दिनों में दुनियाभर में क्या कहर बरपाया है.

‘धुरंधर 2’ का 11 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे संडे को यानी  29 मार्च 2026 को लगभग 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,270 शोज़ में 68.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, फ़िल्म की भारत में नेट कमाई बढ़कर 846.87 करोड़ रुपये हो गई है, और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,011.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

अब दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो, 11वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों से 25 करोड़ रुपये कमाए हैं. जिससे इसका ओवरसीज में कलेक्शन का कुल आंकड़ा 350 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच गया है. इसके साथ ही, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,361.95 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ बन गई वर्ल्डवाइड चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बड़ा कारनामा कर दिखाया है. इसने रिलीज के महज 11 दिनों में अपने पहले पार्ट के दुनियाभर में लाइफटाइम कलेक्शन 1307.35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये इसी के साथ वर्ल्डवाइड अब तक की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई है

  • फिलहाल, आमिर खान की ‘दंगल’ (2016) 2,070 करोड़ रुपये के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.
  • इसके बाद प्रभास की ‘बाहुबली 2’ (2017) 1,788 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है.
  • अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (2024) 1,742 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ इन फिल्मों को मात देकर वर्ल्डवाइड भी सबसे बड़ी भारती फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

फ़िल्म के बारे में
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम किरदारों में है. फिलम की  कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट (रणवीर सिंह स्टारर किरदार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के कराची शहर में मौजूद आपराधिक गिरोहों और राजनीतिक सत्ता के ढांचों में घुसपैठ करता है. उसका मिशन 26/11 के हमलों का बदला लेना है, और इस दौरान उसे कई बड़े खतरों का सामना भी करना पड़ता है.

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *