NSE launch Brent Crude Futures: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में NSE डेटेड ब्रेंट क्रूड (प्लैट्स) फ्यूचर्स शुरू करने के लिए S&P ग्लोबल एनर्जी (प्लैट्स) के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया है. इसकी ट्रेडिंग 13 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली है. मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिलने के बाद यह कदम भारतीय रिफाइनरियों और ट्रेडर्स को अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क के साथ अब सीधे हेजिंग करने का भी मौका देगा.
क्या है ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स?
भारत में आमतौर पर क्रूड ऑयल की ट्रेडिंग मुख्य रूप से MCX पर होती है, जो अमेरिकी तेल (WTI) के भाव पर आधारित होती है. भारत अब ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ला रहा है. चूंकि दुनिया में लगभग 60-70 परसेंट कच्चा तेल ब्रेंट के भाव पर ही खरीदा-बेचा जाता है इसलिए ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स के लॉन्च होने से भारतीय ट्रेडर्स अब सीधे NSE पर इस ग्लोबल रेट पर दांव लगा सकेंगे. यह कदम NSE के एनर्जी सेगमेंट ऑफरिंग में एक बड़े विस्तार को दर्शाता है. इससे एनर्जी सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की भी संभावना है.
लॉन्च से जुड़ी अहम बातें
- ‘BRCRUDEOIL’ के सिंबल के साथ लॉन्च यह कॉन्ट्रैक्ट्स S&P ग्लोबल एनर्जी (प्लैट्स) के डेटेड ब्रेंट असेसमेंट पर आधारित होगा, जो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का एक प्रमुख मानक है.
- इसमें एक बार में आपको कम से कम 100 बैरल तेल का सौदा करना होगा.
- यह कैश सेटल होगा. यानी कि आपको एक्सपायरी वाले दिन के भाव के आधार पर मुनाफा या नुकसान रुपये में कर दिया जाएगा.
- इंटरनेशनल मार्केट में तेल भले ही डॉलर में बिकता हो, लेकिन ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स लॉन्च होने के साथ आप NSE पर इसे रुपये में ट्रेड कर सकेंगे.
- इसकी मदद से भारतीय सरकारी और प्राइवेट तेल कंपनियां NSE पर पहले से ही अपने दाम फिक्स (Hedging) कर सकेंगी ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत बढ़ने से उन्हें घाटा न हो.
- इससे छोटे निवेशकों को MCX के अलावा ग्लोबल तेल की घटती-बढ़ती कीमतों से मुनाफा कमाने के लिए एक और बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
निवेशकों की मौज! शेयर बाजार में कमाई का बंपर मौका, कंपनियां देने जा रहीं बोनस; चेक करें रिकॉर्ड डेट