RR vs CSK Highlights: 47 गेंद पहले जीता राजस्थान, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा; वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक


CSK vs RR IPL 2026 3rd Match Highlights: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हरा दिया. पहले खेलने के बाद चेन्नई ने 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा. वैभव ने 17 गेंद में 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. 

मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच से पहले बारिश देखने को मिली थी. बारिश के चलते पिच को काफी देर तक ढक कर रखा गया था, जिससे पहले गेंदबाजी के लिए उतरी टीम के गेंदबाजों को काफी मदद मिली. टीम के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने पिच का पूरा फायदा उठाते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों को बांधकर रखा. चेन्नई का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप नजर आया. टीम ने 3 विकेट सिर्फ 19 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे. इस दौरान टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 6-6 रनों की पारियां खेलीं. इसके अलावा नंबर तीन पर उतरने वाले आयुष म्हात्रे तो बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसी तरह धीरे-धीरे चेन्नई के विकेट गिरते रहे और टीम बड़े टोटल तक नहीं पहुंच सकी.

रन चेज में राजस्थान का कमाल 

रन चेज के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत से ही आक्राम अंदाज अपनाया. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल करते हुए पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की. टीम को पहला झटका सूर्यवंशी के रूप में लगा. इसके बाद जायसवाल ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 24 रनों की पार्टनरशिप की. 

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 29 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *