आपके घर के फ्रीजर में जम गई है बर्फ की मोटी परत, इस ट्रिक्स से तुरंत पिघल जाएगी


Home Tips: आजकल हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है. फ्रिज के बिना आज किसी का भी काम नहीं चल सकता, ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया  है. खासकर, गर्मियों की मौसम की बात करें तो इसकी जरूरत सबसे अधिक होती है. यह खाने-पीने के सामान को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करता है, लेकिन कई बार हम देखते हैं कि फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है, जो अक्सर परेशानी का कारण बनता है. 

हर फ्रिज में एक डीफ्रॉस्ट बटन होता है, जिसे प्रेस करके फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत को कम कर सकते हैं. हालांकि, किसी कारण से अगर डीफ्रॉस्ट बटन ही काम न करें तो बर्फ का पहाड़ बन जाता है और इससे न सिर्फ फ्रिज की कूलिंग कम होती है, बल्कि बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. अब सवाल यह है कि इस बर्फ के पहाड़ को कैसे हटाएं ? इसके लिए कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप इसे जल्दी साफ कर सकते हैं, आइए हम आपको बताते है कैसे . 

फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ को तुरंत हटाने के लिए सबसे पहले फ्रिज को बंद करें और खाली कर दें. 

  • गर्म पानी का तरीका: यह एक सबसे सुरक्षित उपाय है. इसके लिए एक गहरे बर्तन में खौलता हुआ पानी लेकर उसे फ्रीजर में रख दें और फ्रीजर का दरवाजा बंद कर दें. ऐसा करने से भाप से बर्फ तुरंत नरम होकर गिरने लगती है. 
  • टेबल फैन का उपयोग: आसानी से बर्फ पिघलने के लिए फ्रिज का स्विच बंद करके उसका दरवाजा खोल दें, फिर ठंडी गैस निकलने के लिए सामने एक टेबल फैन चला दें, जिसकी हवा के बहाव से बर्फ जल्दी पिघलने लगती है. 

यह भी पढ़ेंः  खाता बनाते वक्त जल गया है हाथ, तुरंत करें ये काम

  • हेयर ड्रायर का उपयोग: अगर आप बिना किसी तामझाम के और जल्दी बर्फ पिघलाना चाहते हैं तो उसके लिए एक हेयर ड्रायर का उपयोग करें. इससेआप आसानी से बर्फ पिघला सकते हैं, हेयर ड्रायर की गर्म हवा से बर्फ मिनटों में पिघल जाती है. 
  • नमक का पानी: एक बरतन में गुनगुने पानी लेकर उसमे नमक मिलाकर बर्फ के पहाड़ पर छिड़क दें, इससे बर्फ तेजी से गलती है और बर्फ पूरी तरह से गलकर खत्म हो जाती है. 
  • चाकू का प्रयोग न करें: बर्फ हटाने के लिए चाकू या नुकीली चीजों का इस्तेमाल भूल कर भी न करें, इससे कूलिंग लाइन पर खरोच लग सकती है और वह खराब हो सकती है. 
  • सफाई के बाद सुखाएं: बर्फ पिघलने के बाद फ्रीजर को सूखे कपड़े से पोंछकर उसे साफ करें और उसे सूखने तक उसे छोड़ दें, नहीं तो फ्रिज खराब होने का खतरा रहता है. 

यह भी पढ़ेंः अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *