बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

5c75b8690d11bd36104a0414ddca41f817747817574871315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Top Companies Market Cap Loss: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में कमजोरी का असर साफ दिखा, जहां टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 की कुल मार्केट वैल्यू करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये घट गई. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 949.74 अंक यानी 1.27 प्रतिशत गिरा, जबकि एनएसई निफ्टी भी 294.9 अंक नीचे आ गई.

बाजार में गिरावट के पीछे रुपये की कमजोरी और बढ़ती अस्थिरता को मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि, बीच में अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद से थोड़ी रिकवरी जरूर हुई थी. लेकिन शुक्रवार को फिर से बिकवाली बढ़ने से बाजार पर दोबारा से दबाव देखने को मिला है…

किन कंपनियों पर पड़ा ज्यादा असर

बीते सप्ताह हुई गिरावट से सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ और उसका मार्केट कैप करीब 89,720.3 करोड़ रुपये घटकर 18,24,515.62 करोड़ रुपये के स्तर पर  गया. इसके अलावा HDFC बैंक का मार्केट कैप 37,248.59 करोड़ घटकर 11,64,018.69 करोड़ और भारतीय स्टेट बैंक का 35,399.42 करोड़ गिरकर 9,41,569.15 करोड़ रह गया.

वहीं ICICI बैंक के मार्केट कैप में 8,121.76 करोड़ की कमी आई और यह 8,83,551.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल का मार्केट कैप 2,480.42 करोड़ घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,091.13 करोड़ कम होकर 4,87,540.19 करोड़ रुपये रह गया. वहीं टीसीएस को इसकी तुलना में कम नुकसान हुआ है. टीसीएस का मार्केट कैप 271.35 करोड़ रुपये घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

वैल्यूएशन में टॉप कंपनियों की लिस्ट

पिछले हफ्ते देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी रही. इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और ICICI बैंक का नंबर रहा.

वहीं टॉप कंपनियों की सूची में टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी शामिल रहे. जिन्होंने वैल्यूएशन के आधार पर अपनी जगह बनाए रखी है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *