‘रोल्स से ज्यादा हेल्थ को प्रायोरिटी देती हूं’, भूमि पेडनेकर ने वेट लॉस को लेकर कही ये बात


भूमि पेडनेकर ने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल 2026 के दौरान अपने वेट लॉस को लेकर खुलकर बात की. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने करियर के सफर पर भी चर्चा की और बताया कि समय के साथ उनकी प्रायोरिटीज कैसे बदल गई हैं.

बता दें, भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स में कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से एक्टिंग डेब्यू किया. इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल 2026 के दौरान ANI को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने इस सफर पर खुलकर बात की.

करियर पर भूमि पेडनेकर ने की बात
भूमि ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सबसे जरूरी चीज यह है कि आप हमेशा रिलेवेंट बने रहने की कोशिश न करें, बल्कि अपने काम के लिए सच्चे रहें. रिलेवेंस बहुत कम समय के लिए होती है और इसे बनाए रखना थकाने वाला भी होता है. असली मायने में जरूरी है कि आप अपने टैलेंट को पहचानें, अपने अंदर के आर्टिस्ट को समझें और लगातार रियाज करते रहें.’

वेट लॉस को लेकर क्या बोलीं भूमि 
वहीं, अपने वेट लॉस को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी भूमि ने रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से फिल्मों के लिए कभी वजन बढ़ाने और कभी घटाने का काम करती रही हैं. वजन कम करने को लेकर उन्होंने कहा, ‘अब मैंने थोड़ा वजन कम किया है, क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के लिए बार-बार वजन बढ़ाना और घटाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए अब मैं अपने रोल्स से ज्यादा अपनी हेल्थ और बॉडी को प्रायोरिटी देती हूं, क्योंकि एक समय के बाद महिलाओं के लिए ऐसा करना जरूरी हो जाता है.’

भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट  
काम की बात करें तो साल 2025 में भूमि फिल्म मेरे ‘हसबैंड की बीवी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी थे. इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा सीरीज द रॉयल्स में ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं. वहीं इस साल 2026 में वो अमेजन प्राइम की फिल्म ‘दलदल’ में  नजर आई, जिसमें एक्ट्रेस ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *