प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के लिए बीच में शूटिंग छोड़ भागे थे रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ को-एक्टर ने खोला बड़ा राज

40ab19e927900af587fbc6297c93d1d91774873302282771 original


रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. ऐसे में एक्टर फिल्म की सक्सेस को बखूबी एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं रणवीर सिंह जब धुरंधर की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं.

2024 में दीपिका और रणवीर के घर उनकी नन्ही परी दुआ ने जन्म लिया.दरअसल हाल ही में धुरंधर 2 के एक्टर अभय अरोड़ा ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है.फिल्म में अभय ने यासिर की भूमिका निभाई है.

छुट्टी लेकर दीपिका का रखते थे ख्याल

अभय ने बताया कि काम में व्यस्त होने के बाद भी रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण को प्रायौरिटी देना नहीं भूलते थे, जब भी संभव हो पाता था वो अपनी वाइफ के लिए वक्त जरूर निकाल लेते थे.इतना ही नहीं एक्टर ने कहा कि शूटिंग के बीच में रणवीर सिंह छुट्टी लेने की पूरी कोशिश किया करते थे, बेशक तीन या चार दिन की ही छुट्टी क्यों ना हो. ताकि वो अपनी पत्नी के पास जाकर उनका ख्याल रख सकें.

एक्टर ने बताया कि जिस तरीके से रणवीर अपनी फैमिली की केयर करते हैं वो बेहद ही कमाल है.आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी. वहीं, 2024 में कपल ने बेटी का स्वागत किया. 2025 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया था.

दुआ ने अपनी क्यूटनेस से हर किसी को अपना फैन बना लिया. इसके अलावा दीपिका और रणवीर बहुत ही खूबसूरत रिलेशनशिप शेयर करते हैं. अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर भी कॉमेंट के जरिए एक-दूसरे के हौंसले को बढ़ाते हुए नजर आते हैं. रणवीर सिंह तो पब्लिकली अपनी लेडी लव पर अक्सर प्यार लूटाते हुए दिखाई देते हैं. दोनों का यही प्यार उन्हें बॉलीवुड का पावर कपल बनाता है.

ये भी पढ़ें:-अनंत और राधिका संग बर्थडे पार्टी में दिखे शाहरुख खान, ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी-आरी’ पर रणवीर ने जमाया रंग, देखें वीडियो

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *